हिजाब पहनने को लेकर महिला डॉक्टर से बहस, भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज

tamil Nadu BJP, objecting to wearing hijab, woman doctor, Nagapattinam
विज्ञापन

Tamil Nadu BJP: तमिलनाडु के नागपट्टिनम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रात की ड्यूटी के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ने एक महिला डॉक्टर के हिजाब पहनने पर आपत्ति जताई थी। भाजपा कार्यकर्ता ने महिला डॉक्टर से उसकी पसंद के कपड़ों को लेकर बहस की थी।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भाजपा सदस्य भुवनेश्वर राम को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा करते और एक महिला डॉक्टर के हिजाब पहनने पर आपत्ति जताते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में भुवनेश्वर राम को रात की ड्यूटी पर डॉक्टर से यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि क्या वह वास्तव में एक डॉक्टर है? अगर डॉक्टर है तो फिर डॉक्टरों वाले कपड़े क्यों नहीं पहने हैं, हिजाब और बुर्का क्यों पहना है?

विज्ञापन

घटना नागपट्टिनम जिले के तिरुपुंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि आरोपी भाजपा कार्यकर्ता यहां अपने पड़ोसी को लेकर पहुंचा था जिसे सीने में दर्द की शिकायत थी। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भुवनेश्वर राम के हंगामे का वीडियो रिकॉर्ड किया और बताया कि वह बिना अनुमति के रात में एक महिला डॉक्टर का वीडियो बना रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस ने भाजपा सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ