हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अर्जेटीना YPF के अध्यक्ष पाब्लो गोंजालेज ने पीएम मोदी को भेंट की मेसी की जर्सी

विज्ञापन

नई दिल्ली: बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक के मौके पर अर्जेटीना के YPF के अध्यक्ष पाब्लो गोंजालेज ने भारत के पीएम मोदी को लियोनेल मेसी की भेंट की। बता दें कि पीएम आज इंडिया एनर्जी वीक के मौके बेंगलुरु दौरे पर थे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम 2030 तक अपने एनर्जी मिक्स नैचुरल गैस खपत को बढ़ाने के लिए मिशन मोड पर काम कर रहे हैं।

बैठक के दौरान गणमान्य व्यक्तियों ने परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, डिजिटल, रक्षा और जैव प्रौद्योगिकी में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। जयशंकर ने व्यापार निवेश और सहयोग का विस्तार करने और दक्षिण-दक्षिण सहयोग के उदाहरण के रूप में कार्य करने पर भी जोर दिया।

विदेश मंत्री जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा, “अर्जेंटीना के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री @FilmusDaniel से मिलकर खुशी हुई। परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, डिजिटल, रक्षा और जैव प्रौद्योगिकी में हमारे सहयोग पर चर्चा की। व्यापार निवेश और सहयोग के विस्तार और एक उदाहरण के रूप में सेवा करने की क्षमता को रेखांकित किया।

विज्ञापन

इससे पहले विदेश मंत्री ने पिछले साल अगस्त में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज से मुलाकात की थी। उस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार स्तर को अधिक टिकाऊ और महत्वाकांक्षी बनाने सहित द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola