पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी कामयाबी मिली है. टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. STF का कहना है कि इस ग्रुप का कनेक्शन पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों से था. जांच में ये भी पता चला है कि बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी इनकी हिट लिस्ट में थे.
ये भी पढ़ें: बर्धमान आतंकी नेटवर्क मामले में STF की बड़ी कार्रवाई, झारखंड से युवती गिरफ्तार; ‘हनी ट्रैप’ में फंसाने की साजिश!
STF का बड़ा खुलासा
शनिवार को पश्चिम बंगाल STF के IG गौरव शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सारी डिटेल मीडिया को दी. IG ने बताया कि इस मामले में हमीम मंडल और अर्पिता सरकार नाम के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने आगे बताया कि हावड़ा के एक सीनियर मंत्री के बेटे की किडनैपिंग हुई और उनसे रंगदारी की भी मांग की गई. पुलिस के पास जब ये मामला पहुंचा तो उन्हें झारखंड के साहिबगंज से ऑपरेट किए जा रहे एक संदिग्ध सोशल मीडिया हैंडल के बारे में पता चला. जब पुलिस ने इस मामले को और खोदा, तो सामने आया कि ये हैंडल बर्दवान के रहने वाले हमीम मंडल का है. पुलिस को उसके डिजिटल फुटप्रिंट और व्हॉट्सएप-टेलीग्राम चैट से पता चला कि वो और भी कई संदिग्ध हैंडल से लगातार टच में था, जो पाकिस्तान से ऑपरेट किए जा रहे थे.
क्या था प्लान?
IG गौरव ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी हमीम को सीएम सुवेंदु की हर मूवमेंट पर नज़र रखने के लिए उकसा रहे थे. वो चाहते थे कि हमीम उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने के मौकों पर खास ध्यान रखे. सिर्फ इतना ही नहीं, हमीम और अर्पिता से ये भी कहा गया था कि वो दिल्ली के जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन के दौरान माहौल खराब करें. हमीम को ऑर्डर दिया गया था वो प्रदर्शन में घुसने के लिए दिल्ली पुलिस की वर्दी का जुगाड़ करे. फिलहाल, STF दोनों आरोपियों को रिमांड में लेकर इस आतंकी मॉड्यूल के बारे में और भी जानकारी जुटाने में लगी है.
ये भी पढ़ें: प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं… बिहार के बाद बंगाल सरकार का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
6 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
11 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines