‘बेबीडॉल आर्ची’ के नाम से मशहूर अर्चिता फुकन की कई आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद हड़कंप मच गया। मामला तब और बढ़ गया, जब अमेरिकी एडल्ट फिल्म स्टार केंड्रा लस्ट के साथ उनकी मॉर्फ्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। अब इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
असम के डिब्रूगढ़ के एक व्यक्ति को कथित तौर पर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाने और ‘बेबीडॉल आर्ची’ के नाम से मशहूर प्रभावशाली अर्चिता फुकन की छेड़छाड़ की गई तस्वीरें पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान प्रतिम बोरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह अर्चिता फुकन का पूर्व साथी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अर्चिता फुकन को बदनाम करने और परेशान करने के इरादे से उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर की थीं।
अर्चिता फुकन ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके दोस्तों और परिचितों को ये मॉर्फ्ड तस्वीरें मिलीं। इसके बाद फुकन के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और फिर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए असम के डिब्रूगढ़ से प्रतिम बोरा को गिरफ्तार किया।
कौन हैं अर्चिता फुकन?
अर्चिता फुकन एक सोशल मीडिया मॉडल हैं, जो सोशल मीडिया के जरिए मशहूर हुईं। अर्चिता पहले ‘बेबीडॉल आर्ची’ नाम से जानी जाती थीं। वह बोल्ड और एडल्ट थीम वाली सामग्री शेयर करने के लिए जानी जाती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में उन्होंने रोमानियाई गायिका केट लिन और फैंटोमेल के लोकप्रिय स्पेनिश ट्रैक ‘डेम अन गुर’ पर एक ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो के साथ एक वायरल ट्रेंड जॉइन किया था, जिसके बाद वह और भी मशहूर हो गई थीं।
यह भी पढ़ें : एयर इंडिया हादसे में जिंदा बचा इकलौता शख्स अभी कहां? मौत की भयावह तस्वीर अब भी कर रही परेशान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्चिता फुकन पूर्वोत्तर भारत के असम की रहने वाली हैं। साल 2023 में अर्चिता ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा कि उन्हें यौन कार्यों के लिए मजबूर किया गया था और लगभग छह साल तक उन्हें देह व्यापार में रहना पड़ा था। उन्होंने बताया कि इस व्यापार से निकलने के लिए उन्होंने 25 लाख रुपये चुकाए।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
2 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
3 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
5 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
6 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
7 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
8 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines