Gyanvapi Survey: वाराणसी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम ज्ञानवापी परिसर का जीपीआर सर्वे कर रही है। सर्वे का आज शनिवार को दूसरा दिन है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से मुस्लिम पक्ष भी सर्वे में सहयोग कर रहा है। इस बीच हिंदू पक्ष के एक वकील सुधीर त्रिपाठी ने पीटीआई से बातचीत में दावा किया है कि ज्ञानवापी में मूर्तियां नहीं मिली हैं, लेकिन मलबे में मूर्तियों के अवशेष जरूर मिले हैं। संभावना है कि मूर्तियां भी बरामद हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें: Imran Khan Arrest: इमरान को पहले से था गिरफ्तारी का अंदाजा, VIDEO मैसेज में बताया आर्मी का खुफिया प्लान
कलश, घंटियां, स्वास्तिक, हाथियों की आकृतियां मिलीं
वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि ज्ञानवापी में मिल रहीं कलाकृतियां हमारे दावे के अनुकूल हैं। कलश, घंटियां, स्वास्तिक, हाथियों की आकृति मिली है। नंदी के ठीक सामने और वुजूखान के सामने व्यास जी का तहखाना है। अभी तक टीम वहां नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि सर्वे में बहुत कुछ मिल रहा है। अंजुमन मसाजिद कमेटी अब सहयोग कर रहा है। एएसआई टीम एक-एक बिंदु की जांच कर रही है। एक रजिस्टर को मेंटेन किया जा रहा है। एक्सपर्ट्स दीवारों के ऊपर यंत्र लगाकर देख रहे हैं। पश्चिमी दीवार की घास को साफ किया गया है। ब्रश से पूरी दीवार को साफ किया गया है। कई कलाकृतियां मिली हैं।
Advocate Sudhir Tripathi
सेंट्रल गुंबद पर फोकस है ASI का सर्वे
शनिवार सुबह 8 बजे से दूसरे दिन का सर्वे शुरू हुआ है। दोपहर 12 बजे नमाज के वक्त सर्वे का काम रोका गया था। फिर ढाई बजे इसे फिर से शुरू किया गया, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। एसआई टीम मस्जिद परिसर के सेंट्रल गुंबद में सर्वेक्षण कर रही है, जहां उन्होंने इमेजिंग और मैपिंग शुरू कर दी है।
यह तस्वीर 1890 की बताई जाती है।
बता दें कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था। कहा था कि सर्वे जारी रहेगा। वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि सर्वे अतीत के घावों को फिर से हरा कर देगा। सुप्रीम कोर्ट ने एएसआई को स्पष्ट हिदायत दी है कि बिना किसी ढांचे को नुकसान पहुंचाए सर्वे किया जाए।
ओवैसी बोले- रिपोर्ट आने पर बीजेपी-आरएसएस गढ़ेगी कहानी
वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वेक्षण पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमें आशंका है कि जब एएसआई रिपोर्ट आएगी, तो बीजेपी-आरएसएस एक कहानी सेट करेगी। अब मैं 23 दिसंबर या 6 दिसंबर जैसी घटना के लिए सशंकित हूं। उम्मीद करता हूं कि ऐसा न हो। हम नहीं चाहते कि बाबरी मस्जिद जैसे मुद्दे खुलें।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
33 mins agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
2 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
4 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
5 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
6 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
6 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
7 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
7 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
8 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines