MP के बाद इस राज्य में BJP को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता ने बेटे के साथ थामा कांग्रेस का दामन

AP Jithender Reddy: तेलंगाना में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। एपी जितेंदर रेड्डी अपने बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कांग्रेस प्रभारी दीपा दास मुंशी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

AP Jithender Reddy joins congress

AP Jithender Reddy: बीजेपी को लगा बड़ा झटका, मशहूर नेता कांग्रेस में शामिल

AP Jithender Reddy Joins Congress: मध्य प्रदेश के बाद अब तेलंगाना में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। एपी जितेंदर रेड्डी अपने बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कांग्रेस प्रभारी दीपा दास मुंशी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने कल  बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था।

विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन पर व्यक्त की चिंता

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे पत्र में जितेंदर रेड्डी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि राज्य नेतृत्व में बदलाव से पार्टी को गंभीर नुकसान हुआ। जहां हमें 119 विधानसभा सीटों में से 25 सीटें जीतनी चाहिए थी, वहां हम महज 8 सीटें ही जीत पाए।

‘बाहरी लोगों को मिली प्राथमिकता’

रेड्डी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी, जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए थे। मैंने इस बारे में अपनी चिंताओं से पार्टी को कई बार अवगत कराया।

नई दिल्ली में विशेष प्रतिनिधि बने जितेंदर रेड्डी

कांग्रेस में शामिल होते ही जितेंदर रेड्डी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई। उन्हें नई दिल्ली में विशेष प्रतिनिधि और खेल मामलों के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति वरीयता वारंट के अनुच्छेद 18 के तहत की गई है।

राज्यसभा सांसद ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

इससे पहले, मध्य प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा। राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वे सीधी सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन यहां से बीजेपी ने डॉ. राजेश मिश्रा को प्रत्याशी बनाया था। इससे वे काफी नाराज थे। उन्होंने कहा कि राजनीति मेरे लिए सेवा है, धन कमाने का जरिया नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ