'गाजा पर बड़ी-बड़ी बातें, लेकिन बांग्लादेश के हिंदुओं पर चुप क्यों', राहुल गांधी पर क्या बोले अनुराग ठाकुर?

Anurag Thakur Statement On Rahul Gandhi In Lok Sabha : संसद का मानसून सत्र समाप्त हो गया। अंतिम दिन भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में बांग्लादेश के हिंदुओं को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

Rahul Gandhi Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर बोला हमला।

Anurag Thakur Statement On Rahul Gandhi In Lok Sabha : भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को लोकसभा में कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने संसद में राहुल गांधी के ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि वे गाजा पर बड़ी-बड़ी करते हैं, लेकिन बांग्लादेश में अल्पसंख्यक और हिंदुओं की सुरक्षा पर क्यों नहीं बोलते हैं। ऐसी क्या मजबूरी है कि वे इस मामले में चुप्पी साध लेते हैं।

विज्ञापन

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को संसद में कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हाल ही में जो कुछ हुआ है, उससे सभी चिंतित हैं। सभी राजनीतिक दलों ने एक स्वर में कहा कि उन्हें वहां रह रहे अपने लोगों की चिंता करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके अंतरिम सरकार के मुखिया को बधाई दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वहां हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर साधा निशाना

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि दुर्भाग्य से जब विपक्ष के नेता और कांग्रेस प्रमुख ने ट्वीट करके उन्हें बधाई दी तो उन्होंने वहां के हिंदुओं के बारे में कुछ भी नहीं कहा। उन्होंने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के बारे में कुछ भी नहीं बोला। ऐसी क्या मजबूरी थी कि वे वहां के हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के बारे में नहीं बोल सके? उन्होंने गाजा के बारे में बहुत कुछ बोला, लेकिन वे इस बांग्लादेशी हिंदुओं के मुद्दे पर क्यों चुप हैं।

विज्ञापन

जानें राहुल गांधी ने क्या किया था ट्वीट?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने पर प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को बधाई। शांति और सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली समय की मांग है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट में क्या लिखा?

विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की ओर से वे प्रो. मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने पर शुभकामनाएं देते हैं। वे आशा करते हैं कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में सामान्य स्थिति और शांति लौट आए, जिसके साथ भारतीयों का ऐतिहासिक संबंध है। वे अल्पसंख्यकों सहित सभी बांग्लादेशी लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ