Periods leave in India: देशभर में कामकाजी महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान मिलने वाली छुट्टी पर बहस चल रही है। पिछले दिनों सदन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा था कि सरकार पेड लीव को लेकर किसी विशिष्ट नीति पर काम नहीं कर रही है। अब इस बहस में चाय सुट्टा बार के सीईओ और फाउंडर अनुभव दुबे भी उतर गए हैं। उन्होंने लिंक्डइन पर पोस्ट कर अपनी बात रखी।
अनुभव ने महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान मिलने वाली छुट्टी ‘पीरियड लीव’ को शुरू करने के लिए अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा- इस नीति के तहत महिला कर्मचारियों को विशेष छुट्टी दी जाती है। जिससे उन्हें इस प्राकृतिक प्रक्रिया के दौरान आराम मिल सके। अनुभव के इस पोस्ट पर उन्हें उनकी टीम की महिलाओं से अलग- अलग प्रतिक्रिया मिली।
देंगे पीरियड्स लीव
अनुभव दुबे ने महिलाओं के मासिक धर्म के दिनों के लिए विशेष छुट्टी प्रदान करने का फैसला किया है। उनके नेतृत्व में कंपनी ने ‘पीरियड लीव’ पॉलिसी को शुरू किया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को इस नैसर्गिक प्रक्रिया के दौरान सुविधा और समर्थन प्रदान करना है।
यह भी पढ़े: मार्केटिंग या ठगी का तरीका? 5 रुपये की थाली बता लोगों को बुलाया
सभी महिलाओं की स्थिती एक जैसी नहीं
अनुभव ने बताया कि उनकी कंपनी की नीति पीरियड्स लीव देती है। जिन महिलाओं को ज्यादा समस्या या तेज दर्द है वे छुट्टी ले सकती हैं। जिसको पीरियड्स लीव की जरूरत नहीं है, उन पर यह नीति लागू नहीं होती है।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- अगर हम महिलाओं में इस प्राकृतिक प्रक्रिया के लिए छुट्टी की बात करें तो मुझे लगता है कि इसे खुला रखा जाना चाहिए। हमने उन महिलाओं के लिए इसकी अहमियत को समझते हुए इस छुट्टी को लागू किया है, जिन्हें इसकी जरूरत है।
यह भी पढ़े: दिल्ली मेट्रो बनी ‘बॉक्सिंग रिंग’, जमकर चले घूंसे वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
27 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
33 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines