Anju Nasrullah Case: पाकिस्तान गई अंजू अब अपने पति अरविंद से तलाक मांगा है। इस बात की पुष्टि खुद अरविंद ने की है। उन्होंने कहा, ‘अंजू ने साबित कर दिया है कि उसने ‘निकाह’ कर लिया है। वह मुझसे तलाक मांग रही है। अंजू का कहना है कि उसने तलाक के पेपर दिल्ली में जमा कर दिए हैं। लेकिन मैं तो दिल्ली कभी गया नहीं । मैं केंद्र की मोदी सरकार से मांग करता हूं कि अंजू का पासपोर्ट और वीजा रद्द कर दिया जाए। क्योंकि मैंने तो उसका पासपोर्ट वैरीफाई नहीं किया था। मैं भी अपनी तरफ से तलाक के लिए आवेदन करूंगा।’
अरविंद ने कहा, ‘अंजू दिल्ली में इंटरव्यू देने के बहाने पाकिस्तान गई। उसने बच्चों का दिल तोड़ दिया। बड़ी लड़की कह रही है कि मां को यहां आने की जरूरत नहीं है। अब अंजू का मुझ पर कोई हक नहीं है। वीजा दिलाने में हो सकता है कि नसरुल्ला भारत आया हो, उसने ही वीजा बनवाने में मदद की हो। केंद्र सरकार पूरे मामले की जांच करनी चाहिए।’
अंजू ने नसरुल्ला के साथ कोर्ट में किया निकाह
35 साल की अंजू और दो बच्चों की मां नसरुल्ला से मिलने के लिए पिछले हफ्ते राजस्थान से पाकिस्तान पहुंचीं, जिनसे उनकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। अंजू ने ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर लिया है। उसने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया। अंजू और उसके प्रेमी नसरुल्ला ने अदालत में जाकर निकाह किया है। जहां उसका जज ने बयान दर्ज किया। अंजू का कहना है कि वह अपनी मर्जी से 29 वर्षीय नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान गई थी और उससे शादी करके खुश है।
अंजू और नसरुल्ला को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत ले जाया गया था, जहां उन्हें मीडिया से बात करने नहीं दिया गया। निकाह के बाद दोनों सुंदर लोवारी टॉप गए, जहां पहाड़ पर एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे।
पुलिस बोली- हम दे रहे सिक्योरिटी
अपर डिर जिला पुलिस अधिकारी मुश्ताक खान ने बताया कि अंजू के पास उसके सभी दस्तावेज हैं। हम अंजू को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अप्रिय घटना न हो जिससे देश का नाम खराब हो।
अंजू की अरविंद कुमार से 15 साल की लड़की और छह साल का बेटा है। दोनों की शादी 2007 में हुई थी। वहीं, नसरुल्लाह एक दवा कंपनी में मेडिकल प्रतिनिधि के रूप में काम करता है।
यह भी पढ़ें: Alzheimer’s disease: क्या आपको महसूस नहीं होती गंध? कोरोना नहीं, ये है बड़ी वजह
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
1 hr agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
3 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
4 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
4 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
4 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
6 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines