Anju Pakistan Seema Haider: जहां एक ओर पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा आई सीमा हैदर सुर्खियों में बनी हुई है, तो वहीं दूसरी ओर भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू ने भी चर्चा बटोर रखी है। अंजू एक महीने का एक्सटेंडेड वीजा खत्म होने के बाद हाल ही भारत लौटी हैं। सीमा हैदर के इतने चर्चित होने के बावजूद भी जब अंजू से उसके बारे में सवाल पूछा गया तो हैरान कर देने वाला जवाब मिला।
अमृतसर पहुंची अंजू ने टीवी 9 से बातचीत में कहा- सीमा हैदर को पाकिस्तान में कोई जानता भी नहीं। मैं वहां आस-पड़ोस में कई लोगों से मिली, लेकिन किसी ने उसका जिक्र नहीं किया। खैबर पख्तूनख्वा में पड़ोस के कई लोग मुझे देख काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि ये तो हमारे पड़ोसी देश से आई है। अंजू ने बताया कि उसका एक महीने का वीजा था और एक महीने के लिए इसे एक्सटेंड करवाया था क्योंकि मैं वहां घूमना चाह रही थी।
अंजू के पाकिस्तान में चार महीने कैसे बीते?
इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- पहले ही दिन से मेहमाननवाजी शुरू हो गई थी। वहां बहुत इज्जत और सम्मान मिला। मैं बहुत खुश हूं। वे पठान लोग काफी स्पेशल हैं। बता दें कि अंजू ने अपने फेसबुक फ्रेंड खैबर पख्तूनख्वा निवासी नसरुल्लाह से निकाह किया है।
बॉर्डर पर किस तरह की जांच और सिक्योरिटी एजेंसीज के साथ क्या बातचीत हुई। इसके जवाब में अंजू ने कहा- बॉर्डर पर सामान्य जांच हुई। जांच एजेंसियों ने मुझसे करीब एक से डेढ़ घंटे बातचीत की। हालांकि इसमें क्या बातचीत हुई, उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया।
अब कब तक इंडिया रुकेंगी?
अंजू ने कहा- मैं बच्चों से मिलकर इस पर फैसला लूंगी। जब मैं वहां थी तो बच्चों की बहुत याद आती थी। ऐसी कौनसी मां होगी, जिसे अपने बच्चों की याद न आती हो। अंजू के पहले पति अरविंद से दो बच्चे हैं।
अरविंद के बारे में अंजू ने तंज कसते हुए कहा कि वो किसी बात से नाराज नहीं हैं। जबकि नसरुल्लाह से निकाह के सवाल पर अंजू थोड़ी नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि वे इन सवालों का पहले भी जवाब दे चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: 12वीं के एग्जाम से जुड़ा ‘सीमा हैदर’ का नाम; क्या था वो सवाल, जिसका जवाब देकर स्टूडेंट हो गया वायरल
ये भी पढ़ें: सीमा हैदर जैसी Love Story: प्रेमी को ढूंढते हुए दुबई से यूपी आई लड़की, युवक घर में ताला लगाकर फरार
अंजू ने कहा कि पाकिस्तान की हर कंट्री में हर तरह के लोग होते हैं। मुझे वहां अच्छे लोग मिले। इंडिया से जाने पर मुझे किसी ने दुश्मन की तरह ट्रीट नहीं किया। किसी अनजान से भी मिलती थी तो वे भी बहुत खुश होते थे। अंजू के गले पर चोट के निशान थे, ऐसे में जब रिपोर्टर ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि एक ड्रेस पहना था इसलिए चोट के निशान लग गए।
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
2 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
3 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
3 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines