हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Anant Ambani की साली Anjali Merchant Majithia कौन? बहन Radhika Merchant के कितनी करीब?

Anjali Merchant Majithia: राधिका मर्चेंट की बहन ने लोगों का ध्यान खींचा है। इंटरनेट पर चर्चा है कि कौन हैं अनंत अंबानी की होने वाली साली, जो इंटरनेट पर चर्चा का विष बनी हुई हैं। आइए आपको बताते हैं अंजलि मर्चेंट मजीठिया के बारे में…

विज्ञापन
Anjali Merchant Majithia, IMAGE CREDIT- NEWS24

Anjali Merchant Majithia: इन दिनों अंबानी फैमिली और मर्चेंट परिवार खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। हर तरफ बस इसी इवेंट के बारे में बातें हो रही हैं। इस बीच राधिका मर्चेंट की बहन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जी हां, इंटरनेट पर चर्चा है कि कौन हैं अनंत अंबानी की होने वाली साली और राधिका मर्चेंट की बहन अंजलि मर्चेंट मजीठिया? आइए आपको बताते हैं…

कौन हैं अंजलि मर्चेंट मजीठिया?

अंजलि मर्चेंट मजीठिया वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बड़ी बेटी हैं। अंजलि मर्चेंट दिखने के राधिका की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं और बड़ी-बड़ी हसीनाओं को टक्कर देती हैं। मुंबई से अपनी शुरुआती पढ़ाई करने के बाद अंजलि ने लंदन से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की।

विज्ञापन

ड्राईफिक्स कंपनी की को-फाउंडर

अंजलि मर्चेंट मजीठिया ना सिर्फ एनकोर फार्मास्युटिकल की निदेशक हैं बल्कि वो अपना भी बिजनेस करती हैं। इसके अलावा अंजलि मर्चेंट ड्राईफिक्स कंपनी की को-फाउंडर भी हैं। इसके अलावा अंजलि हेयर स्टाइलिंग से जुड़ा काम भी करती हैं। बता दें कि अंजलि मर्चेंट ने साल 2020 में ‘वटली’ के फाउंडर अमन मजीठिया संग सात फेरे लिए थे।

दोनों बहनों का प्यार

वहीं, अगर दोनों बहनों के प्यार की बात करें तो राधिका और अंजलि मर्चेंट दोनों ही एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। दोनों की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। फैंस भी दोनों बहनों के प्यार पर खूब प्यार लुटाते हैं। अंजलि और राधिका एक-दूसरे के साथ खूब टाइम भी बिताती हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि दोनों बहनों में कितना प्यार हैं। दोनों एक दूसरे के करीब ही रहती हैं। इन दिनों अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग चर्चा में है और इसी बीच अंजलि की भी चर्चा हुई।

विज्ञापन

प्री-वेडिंग का आज तीसरा दिन

अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग का आज तीसरा दिन है। बीते दो दिनों से अंबानी फैमिली के ग्रैंड इवेंट की हर जगह चर्चा हो रही है। अब लोगों को इस प्री-वेडिंग से तीसरे दिन की फोटोज आने का इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि तीसरे दिन क्या खास होने वाला है?

यह भी पढ़ें- Mukesh Ambani की बाहों में नाचीं Nita Ambani, बेटे अनंत और बहू राधिका के लिए कपल में फिर ‘प्यार हुआ’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola