हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल को DGGI ने भेजा 922 करोड़ का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

विज्ञापन

 

Anil Ambani DGGI notice: देश के जाने माने उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ कर्ज का दबाव तो दूसरी तरफ अब उनकी कंपनी को डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस यानि DGGI की ओर से टैक्स डिमांड का नोटिस भेजा गया है। आपको बता दें कि उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल अभी एनसीएलटी में इनसॉलवेंसी प्रोसेस से गुजर रही है। इसमें हिंदूजा ग्रुप ने उसके लिए सबसे बड़ी बोली लगाई है लेकिन अभी इस बोली पर सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का आखिरी मुहर लगनी बाकी है।

डीजीजीआई ने की 922 करोड़ की डिमांड

विज्ञापन

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) ने चार अलग-अलग मामलों में अनिल अंबानी की रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी को टैक्स नोटिस भेजे हैं, नोटिस के जरिए रिलायंस कैपिटल कंपनी से क्रमश: 478.84 करोड़, 359.70 करोड़, 78.66 करोड़ और 5.38 करोड़ रुपये टैक्स की डिमांड की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीजीजीआई की ओर से भेजी गई ये नोटिस रि-इंश्योरेंस और को-इंश्योरेंस से आने वाले रेवेन्यू से जुड़ी हुई बताई जा रही है।

हिंदूजा ग्रुप ने 9,800 करोड़ रुपये का दिया ऑफर

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, डीजीजीआई की ओर से रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी को नोटिस के जवाब को लेकर कई बार मेल भी किया गया था, लेकिन कंपनी की ओर से इसका कोई जवाब नहीं आया। प्रॉफिट में चल रही इस कंपनी की रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी की कुल वैल्यू में 70 परसेंट हिस्सेदारी है। आपको बताते चलें कि रिलायंस कैपिटल कंपनी को नोटिस जारी होने के बाद हिंदूजा ग्रुप ने कंपनी को 9,800 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है। वहीं, इस मामले में पहले दौर में सबसे बड़ी बोली लगाने वाली कंपनी टॉरेंट ग्रुप ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसे लेकर अगली सुनवाई 11 अक्टूबर को हो सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola