हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

क्या है बैंक चीटिंग मामला? आरोपी अंगद सिंह चंडोक को USA से भारत लाई CBI

Bank Fraud Case: अंगद सिंह चंडोक ने संयुक्त राज्य अमेरिका में शरण मांगी। इसके बाद अंगद ने एक अंतरराष्ट्रीय तकनीकी सहायता योजना के नाम पर अमेरिकियों को धोखा दिया। अंगद पर लोगों के जीवन भर की जमा पूंजी ठगने का आरोप है।

विज्ञापन

Bank Fraud Case: बैंक चीटिंग मामले में सीबीआई कुख्यात क्रिमिनल अंगद सिंह चंडोक को भारत ले आई है। CBI चंडोक को USA से डिपोर्ट करके भारत लाई है। अंगद पर एक अंतरराष्ट्रीय तकनीकी सहायता योजना के जरिए अमेरिकियों को धोखा देने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना में बुजुर्गों की जमा पूंजी ठगी गई, जिसके चलते अंगद को 6 साल की सजा सुनाई गई थी।

USA से भारत हुआ डिपोर्ट

बैंक चीटिंग मामले में CBI कुख्यात क्रिमिनल अंगद सिंह चंडोक को USA से डिपोर्ट करके भारत लाई है। दरअसल, कैलिफोर्निया में अंगद सिंह चंडोक ने एक लंबे समय से चल रहे और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का संचालन किया। ऑनलाइन तकनीकी सहायता योजनाओं के जरिए अमेरिकियों से लाखों डॉलर ठगे। इसके बाद इस पैसे को ट्रांसफर करने के लिए कुछ कंपनियों का निर्माण किया।

ये भी पढ़ें: पायलट से लेकर CO ने पाकिस्तान को ऐसे चटाई धूल, ऑपरेशन सिंदूर में महिलाओं की बड़ी भूमिका

विज्ञापन

चंडोक के साथ इस काम में कम से कम पांच अन्य लोग भी शामिल थे। 2022 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चंडोक ने बुजुर्ग व्यक्तियों को निशाना बनाकर किए गए घोटालों के पैसों को व्हाइट करने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का सहारा लिया। चंडोक को 19 अगस्त, 2019 को पैसे लूटने की साजिश रचने का दोषी पाया।

कमजोर लोगों को बनाया निशाना

यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी जैचरी ए. कुन्हा ने सुनवाई के दौरान कहा था कि ‘यह दुखद सच्चाई है कि हर दिन, दुनिया भर में धोखेबाज लोग कमजोर और बुजुर्ग अमेरिकियों को निशाना बनाते हैं, ताकि उन्हें उनकी बचत और आजीविका से वंचित किया जा सके। चंडोक जैसे अपराधी इन धोखाधड़ी योजनाओं का एक अनिवार्य हिस्सा हैं।’ रिपोर्ट में कहा गया कि ‘सरकारी सबूतों से पता चला कि केवल एक महीने में उसने लगभग 930,000 डॉलर की लूट की थी।’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इंडिगो ने तुर्की की एयरलाइंस से लीज पर लिए हैं 2 विमान, तनाव के बीच मंत्री का बड़ा बयान आया सामने

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola