'मेगा DSC स्पोर्ट्स कोटा भर्तियों की हो CBI जांच,' YSRCP ने उठाई मांग; नारा लोकेश के इस्तीफे की डिमांड

YSR कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विजयवाड़ा में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ आंध्र प्रदेश (SAAP) ऑफिस के पास जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया.

YSRCP demands CBI investigation

YSRCP ने नारा लोकेश के इस्तीफे की मांग की (Photo: ANI)

YSR कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विजयवाड़ा में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ आंध्र प्रदेश (SAAP) ऑफिस के पास जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया. वो Mega DSC-2025 में हुई गड़बड़ियों, खासकर स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती में हुई अनियमितताओं की CBI जांच और शिक्षा मंत्री नारा लोकेश के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को SAAP ऑफिस तक पहुंचने से रोका, जिससे लब्बीपेट में तनावपूर्ण हालात बन गए. YSRCP प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

YSRCP का क्या कहना है?

YSRCP नेताओं ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और सवाल उठाया कि सरकार भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच के आदेश देने के बजाय पुलिस बल का इस्तेमाल क्यों कर रही है. पार्टी के PAC सदस्य और विनुकोंडा के पूर्व MLA बोला ब्रह्मानंदु भी प्रदर्शन में शामिल हुए और तथ्यों का पता लगाने और योग्य DSC उम्मीदवारों को न्याय दिलाने के लिए व्यापक CBI जांच की मांग की. पार्टी का आरोप है कि TDP से जुड़े लोग शिक्षक बनकर SAAP परिसर में घुसे और YSRCP कार्यकर्ताओं और छात्र-विंग के नेताओं पर लाठियों से हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए. YSRCP ने आरोप लगाया कि पुलिस झड़पों को रोकने में नाकाम रही और इसके बजाय उसके कार्यकर्ताओं पर बल का इस्तेमाल किया.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका

पुलिस ने अलग-अलग जिलों से विजयवाड़ा आ रहे YSRCP नेताओं को भी रोका. पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू, वनमा बाला वज्रबाबू, अंबाती मुरलीकृष्ण, नूरी फातिमा और अन्य को काजा टोल प्लाजा के पास रोका गया और पेडाकाकानी पुलिस स्टेशन ले जाया गया. DSC विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद जक्कंपुडी राजा, पेर्नी कृष्णा मूर्ति, नागार्जुन यादव और बाकी को कृष्णलंका पुलिस स्टेशन में हिरासत में ले लिया गया. YSRCP का कहना है कि सरकार को CBI जांच के आदेश देते हुए DSC स्पोर्ट्स कोटा सिलेक्शन के पीछे की सच्चाई बतानी चाहिए और योग्य उम्मीदवारों को न्याय मिले. विपक्षी पार्टियों और नौकरी के उम्मीदवारों का आरोप है कि बिचौलियों और अधिकारियों से जुड़े रैकेट की वजह से मेरिट को नजरअंदाज किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ