Andhra Pradesh: पुलिस की मौजूदगी में YSRCP और TDP के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, हिंसक झड़प के बाद कई गिरफ्तार

Clashes break out

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु में टीडीपी, वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। झड़प के बाद जमा हुई भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। तेदेपा (TDP) ने झड़पों में अपने पार्टी कार्यालय और अपने नेताओं के वाहनों को हुए नुकसान की कड़ी निंदा की।

तेलगूदेशम पार्टी के स्थानीय विधायक पिनेली रामकृष्ण रेड्डी के भाई वेंकटरामी रेड्डी ने आरोप लगाया कि उनके पार्टी नेताओं की कारों में तोड़फोड़ की गई और पार्टी समर्थकों की दुकानों में भी आग लगा दी गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि स्थानीय पुलिस चुप रही और वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रही।

टीडीपी के महासचिव ने लगाया ये आरोप

टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने घटना की निंदा की और कहा कि वाईएसआरसीपी समर्थकों की भीड़ ने पुलिस समर्थन के साथ टीडीपी समर्थकों की दुकानों, नेताओं की गाड़ियों पर हमला किया।

टीडीपी महासचिव नारा ने कहा कि यह निंदनीय है कि वाईसीपी उपद्रवी भीड़ ने मचर्ला निर्वाचन क्षेत्र में पुलिस की मदद से टीडीपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। यह राज्य में अराजकता के शासन का प्रमाण है।

उन्होंने कहा, ‘टीडीपी कैडरों की कारों को जलाने और उन पर हमला करने वाले वाईसीपी के गुंडों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। हम टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं, जो वाईसीपी उपद्रवी भीड़ के हमले में घायल हुए थे।”

पूर्व सीएम और पार्टी प्रमुख ने गुंटूर के डीआईजी से की बात

पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि तेदेपा प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुंटूर के डीआईजी से संपर्क किया और पूछा कि माचेरला में स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस कार्रवाई करने में विफल क्यों रही।

कहा जा हरा है कि टीडीपी कार्यकर्ता वाईएसआरसीपी सरकार के खिलाफ रैली करने जा रहे थे। माचेरला पार्टी के प्रभारी जुलाकांति ब्रह्मा रेड्डी के नेतृत्व में टीडीपी समर्थक ‘इधेमी खरमा’ कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे, इसी दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

अब तक 10 उपद्रवी गिरफ्तार

स्थानीय एसपी रविशंकर रेड्डी ने बताया, “क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। स्थिति अब नियंत्रण में है।” उन्होंने बताया कि जब टीडीपी की ‘इधेमी खरमा’ यात्रा यहां हुई, तो तनाव बढ़ गया, जिससे दोनों गुट एक-दूसरे के खिलाफ हिंसक कार्रवाई करने लगे।

एसपी ने कहा कि हमने स्थिति पर नियंत्रण कर लिया है। अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है और अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ