8 जिंदगियां लीलने वाले नरसिम्हा स्वामी मंदिर हादसे का असली सच; जानें दीवार कैसे बनी जानलेवा?

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आज सुबह हुए हादसे की वजह सामने आ गई है। हादसा भारी बारिश के कारण हुआ है, लेकिन मंत्री ने हादसे की गहन जांच के आदेश दिए हैं, ताकि पता चले कि मानवीय गलती से तो हादसा नहीं हुआ? आइए हादस की इनसाइड स्टोरी पढ़ें…

Andhra Pradesh Visakhapatnam Temple Tragedy

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आज अलसुबह श्री वरहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सवम उत्सव के दौरान 20 फीट लंबी अस्थायी दीवार ढह गई, जिसके मलबे के नीचे दबने से 8 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर घायल हुए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, जिला कलेक्टर हरेंद्र प्रसाद, NSRF, SDRF मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया।

विज्ञापन

राज्य की गृह और आपदा प्रबंधन मंत्री वंगलापुड़ी अनिता भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर शोक जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष (PMNRF) से हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया।

विज्ञापन

हादसा इस वजह से हुआ

विशाखापत्तनम के बंदोबस्ती विभाग के प्रमुख सचिव विनय चैन ने कहा कि हादसा होने का कारण निर्धारित करना अभी जल्दबाजी होगी। प्रथम दृष्टया, हादसे का कारण भारी बारिश लगा रहा है, क्योंकि अलसुबह 2.30 से 3.30 बजे के बीच भारी बारिश हुई थी, जिस वजह से हो सकता है कि दीवार की नींव कमजोर हो गई और दबाव पड़ने से वह ढह गई। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और बताया कि वह स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान दीवार गिरने से 8 श्रद्धालुओं की मौत से गहरा दुख पहुंचा है। भारी बारिश के कारण हुई यह घटना वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। जिला कलेक्टर और SP से बात की है और घायलों को हरंसभव मदद उपलब्ध कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। खुद भी हालातों पर लगातार बारीकी से नजर रख रहा हूं।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से 8 श्रद्धालुओं की दुखद मौत पर दुख और सदमा व्यक्त किया। उन्होंने इसे हृदय विदारक घटना बताते हुए कहा कि बेहद दुखद हादसा है। भगवान के दिव्य रूप को देखने आए श्रद्धालुओं को इस तरह से अपनी जान गंवानी पड़ी। भाजपा के पूर्व MLC माधव ने कहा कि अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। सरकार घटना की जांच करेगी और पीड़ितों को मुआवजा देगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ