आंध्र प्रदेश: टमाटर की फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या, जुलाई में दूसरी ऐसी वारदात

Andhra pradesh news, tomato farmer killed, Annamaya murder case, tomato prices

Tomato Farmer Killed: आंध्र प्रदेश के अन्नमया जिले में टमाटर की फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। पिछले सात दिनों में इस क्षेत्र में इस तरह की ये दूसरी वारदात है। मामले की जानकारी के बाद डीएसपी केसप्पा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, किसान मधुकर रेड्डी की बदमाशों ने उस समय गला घोंटकर हत्या कर दी, जब वह रविवार आधी रात को अन्नमया जिले के पेद्दा टिप्पा समुद्र के पास टमाटर के फसल की रखवाली के लिए अपने खेत में सो रहे थे।

विज्ञापन

जुलाई के पहले सप्ताह किसान की हुई थी हत्या

डीएसपी केसप्पा ने कहा, “सूचना मिलने के बाद हम मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की जांच की जाएगी और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।” वहीं, घटनास्थल पर मौजूद एख सिपाही ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

इससे पहले, पिछले जुलाई के पहले सप्ताह में अपराधियों ने 62 साल के किसान राजशेखर रेड्डी की हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक, किसान ने मंडी में 30 लाख रुपये की टमाटर की फसल बेची थी।

बता दें कि राजशेखर रेड्डी मदनपल्ले के रहने वाले थे। जुलाई के पहले सप्ताह में टमाटर की कीमतों में उछाल के कारण रेड्डी ने 70 क्रेट टमाटर बेचकर 30 लाख रुपये से अधिक कमाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ