Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बुधवार आधी रात एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता पुत्री शामिल हैं। वे बिहार के रहने वाले थे। परिवार ने हादसे के कुछ घंटे पहले ही बेटी का बर्थडे मनाया था।
इस हादसे में छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच जारी है।
रात डेढ़ बजे हुआ हादसा
यह हादसा विशाखापट्टनम में समाहरणालय के पास रामजोगी पेटा में हुआ। यहां एक तीन मंजिला इमरात बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे ढह गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। साथ ही राहत बचाव कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों ने मलबे से लोगों को निकाला
इमारत गिरने के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और छह लोगों को मलबे से निकालने में कामयाब रहे।
बचाव अधिकारियों के मुताबिक हादसे के वक्त इमारत में आठ लोग मौजूद थे। मौके पर पहुंचे एनडीआरएफ, पुलिस और दमकल कर्मियों ने मलबे से तीन शव निकाले हैं।
इनकी गई हादसे में जान
मृतकों की शिनाख्त एस. दुर्गाप्रसाद (17), एस. अंजलि (10) और छोटू (27) के रूप में हुई है। घायलों को केजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
दो दशक पुरानी थी इमारत
स्थानीय लोगों ने कहा कि इमारत लगभग दो दशक पुरानी थी। हादसे के कुछ ही घंटे पहले इमारत में रहने वालों ने मृतक अंजलि का जन्मदिन मनाया था।
विशाखापट्टनम के सीपी श्रीकांत ने बताया कि आधी रात घर गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस ने छह लोगों को बचाया है। जबकि तीन ने दम तोड़ दिया। जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं।
हादसे की ये रही वजह
सीपी श्रीकांत ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बगल की जमीन को नींव के लिए खोदा जा रहा था। जिससे इस मकान की नींव कमजोर हो गई थी। बुधवार को जमीन में बोरवेल खुदवाया जा रहा था। केस दर्ज कर लिया गया है।
दिल्ली के रोहिणी में ढही इमारत
बुधवार रात दिल्ली के रोहिणी में खाली इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। इमरात ढहने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है।
यह भी पढ़ें: Sabse Bada Sawal, 23 March 2023: पोस्टर पर तकरार 138 FIR, सरकार का विरोध अभिव्यक्ति की आजादी है?
संबंधित खबरें
'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
27 mins ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
1 hr agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
2 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
3 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
3 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
4 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
4 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
6 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines