हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

स्कूल में घुसकर छात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से गला काट की थी हत्या

आंध्र प्रदेश में छात्रा की हत्या करने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने एनकाउंटर करके पकड़ लिया है. उसके पैर में गोली लगी है, लेकिन उसने स्कूल में घुसकर चेनसॉ से छात्रा की गला काटकर हत्या कर दी थी.

विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने छात्रा की हत्या कर दी थी था. Credit- ScreenGrab

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के राप्ताडु में क्लासरूम में घुसकर 10वीं की छात्रा की हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 21 साल के आरोपी हेमंत को पुलिस ने एनकाउंटर करके पकड़ा, जिसमें उसके एक पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. हेमंत ने एकतरफा प्यार में वारदात अंजाम दी थी. उसने राप्ताडु के जिला परिषद हाईस्कूल में घुसकर छात्रा पर चेनसॉ यानी इलेक्ट्रिक आरी से हमला किया, जिससे छात्रा का गला कट गया और उसकी मौत हो गई. छात्रा को हेमंत से बचाने आई उसकी सहेली भी घायल हुई है.

पुलिस को देखकर भागने लगा था हेमंत

पुलिस के अनुसार, आरोपी हेमंत उर्फ दुम्मू को मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर अटमाकुर के जंगल वाले इलाके से पकड़ा गया. वह इलाके में छिपा हुआ था और पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की. हेमंत ने कथित तौर पर गिरफ्तारी का विरोध किया और पुलिस टीम पर पत्थर फेंकने लगा. उसने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला करने की कोशिश भी की. पुलिस ने सेल्फ-डिफेंस में 6 राउंड फायरिंग की, जिसमें हेमंत को गोलियां लगी. गंभीर रूप से घायल हेमंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी.

मुख्यमंत्री नायडू ने घटना पर जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने छात्रा की हत्या पर दुख जताया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायल छात्र को सबसे अच्छा मेडिकल ट्रीटमेंट मिले. उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया. X हैंडल पर पोस्ट लिखकर नायडू ने कहा कि राप्ताडू जिला परिषद हाई स्कूल में क्लास 10 की छात्रा पर क्लासरूम के अंदर हुए हमले से वह बहुत दुखी और गुस्से में हैं. स्कूलों के अंदर लड़कियों को निशाना बनाने वाले हमलावरों के लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं है. घायल छात्रा की रिकवरी पर नजर है, ताकि मृतका को इंसाफ दिलाने में वह अहम भूमिका निभाए.

विज्ञापन

विपक्षी नेताओं ने सरकार पर उठाए सवाल

बता दें कि घटनाक्रम को लेकर सरकार विपक्षियों के निशाने पर आ गई है, जिन्होंने स्कूलों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं. आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि स्कूल सुरक्षित स्थान होता है, लेकिन उसके अंदर ऐसी हिंसा चिंताजनक है. सरकार को स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने जरूरी इंतजाम करने चाहिए. तेलुगु देशम पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने सरकार पर सवाल उठाए और घायल छात्रा का मेडिकल अपडेट दिया, जिसके अनुसार छात्रा की हालत अब खतरे से बाहर है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola