हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'बच्चे पैदा करो, मिलेगा कैश…' सरकार का ऑफर- तीसरे पर 30, चौथे पर मिलेंगे 40 हजार

Andhra Pradesh population growth scheme: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में घटती जन्मदर को देखते हुए बड़ा ऐलान किया है. अब तीसरा बच्चा होने पर 30 हजार और चौथे बच्चे पर 40 हजार रुपये मिलेंगे.

विज्ञापन

Andhra Pradesh population growth scheme: आंध्र प्रदेश में अब ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले परिवारों को सरकार की तरफ से नकद इनाम मिलेगा. राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को एक जनसभा में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब तीसरा बच्चा होने पर परिवार को 30,000 रुपये और चौथा बच्चा होने पर 40,000 रुपये की आर्थिक मदद तुरंत दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने श्रीकाकुलम जिले के नरसन्नापेटा में ‘स्वर्ण आंध्र-स्वच्छ आंध्र’ कार्यक्रम के दौरान जनता के बीच खुद माइक संभालकर यह घोषणा की. उन्होंने बताया कि इस नई योजना की पूरी जानकारी और विस्तृत खाका अगले एक महीने के भीतर जारी कर दिया जाएगा.

पहले दूसरे बच्चे पर था विचार

इससे पहले मार्च 2025 में विधानसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने सिर्फ दूसरे बच्चे के जन्म पर 25,000 रुपये देने पर विचार करने की बात कही थी. हालांकि, बाद में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने जानकारी दी कि सरकार ने इस फैसले को बदलते हुए अब इसे तीसरे और चौथे बच्चे के जन्म पर भी लागू करने का निर्णय लिया है.

क्यों लिया गया यह अनोखा फैसला?

मुख्यमंत्री नायडू ने राज्य में घटती जन्मदर को लेकर गहरी चिंता जताई है. उनका कहना है कि आबादी को स्थिर रखने के लिए हर महिला औसतन 2.1 बच्चों को जन्म दे, यह जरूरी है. लेकिन आंध्र प्रदेश में यह दर लगातार गिर रही है, जिससे आने वाले समय में राज्य की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि आजकल लोग अच्छी कमाई होने की वजह से केवल एक बच्चा रखना पसंद करते हैं. कई लोग तो दूसरा बच्चा तभी पैदा करते हैं जब उन्हें बेटा न हो. इस सोच के कारण आबादी नहीं बढ़ पा रही है.

विज्ञापन

बच्चे बोझ नहीं, देश की संपत्ति हैं

सीएम नायडू ने लोगों की सोच पर बात करते हुए कहा कि अक्सर लोग बच्चों को एक बोझ मान लेते हैं, जबकि यह सोच पूरी तरह गलत है. बच्चे असल में देश और परिवार के लिए एक ‘संपत्ति’ की तरह होते हैं, जो भविष्य में फायदा पहुंचाते हैं. उन्होंने कहा कि वे अपनी नीतियों से इस बात को सच साबित करके दिखाएंगे. अब समाज को मिलकर जनसंख्या बढ़ाने के लिए काम करना होगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola