Pharma Factory Blast Inside Story: आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिले की फार्मा फैक्ट्री में बीते दिन भीषण धमाका क्यों हुआ? पुलिस और फायर ब्रिगेड की जांच में इसकी वजह सामने आ गई है। हादसा बुधवार 21 अगस्त को दोपहर के करीब 2.15 बजे हुआ था। अचानक धमाका हुआ और फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें जिंदा जलकर 18 लोग मारे गए। वहीं 30 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें जिले के ही NTR हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले आग रिएक्टर प्लांट के पास भड़की, इसके धमाके से बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया और फिर आग फैलती चली गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ज्यादा लोग फैक्ट्री के अंदर नहीं थे, क्योंकि लंच टाइम होने से वे बाहर गए हुए थे। वरना फैक्ट्री में करीब 380 लोग रोज काम करते हैं।
इस वजह से हुआ फैक्ट्री में धमाका
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फैक्ट्री में धमाका होने का कारण शॉर्ट सर्किट है। शॉर्ट सर्किट होने से रिएक्टर प्लांट में धमाका हुआ। शॉर्ट सर्किट लीकेज के कारण हुआ, जब सॉल्वेंट ऑयल को पहले फ्लोर से दूसरी मंजिल पर पंप किया जा रहा था, तब अचानक ऑयल रिसाव हुआ और आग लगने से धमाका हो गया। अनकापल्ली की जिलाधिकारी विजया कृष्णन ने हादसे की पुष्टि की और मृतकों की संख्या निश्चित होने के बाद ऑफिशियल रिपोर्ट सरकार को सौंपी।
सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
बता दें कि हादसे पर जहां आंध्र प्रदेश की सरकार ने संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक जताया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में मरने वालों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया। सरकारी आदेश के अनुसार, हादसे में मारे गए लोगों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा और घायलों को 50 हजार रुपये आर्थिक मदद दी जाएगी।
5 साल से चल रही थी फैक्ट्री
बता दें कि एसेंटिया एडवांस्ड साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड इंटरमीडिएट केमिकल्स और एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (API) बनाती है। इस कंपनी ने 200 करोड़ के इन्वेस्टमेंट के साथ अप्रैल 2019 में प्रोडक्शन शुरू किया था। यह फैक्ट्री आंध्र प्रदेश में 40 एकड़ एरिया में बनी है, लेकिन 21 अगस्त को हुए धमाके में यह फैक्ट्री बुरी तरह ध्वस्त हो गई।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: 'ठगों का मेला', आज INDIA ब्लॉक की महारैली पर दिल्ली BJP ने कसा तंज
3 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
3 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
13 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines