Anadhra Pradesh News : ट्रांसजेंडर से प्यार करना एक लड़के को भारी पड़ गया है। उसने अपने मां-बाप को हमेशा के लिए खो दिया। चौंकाने वाला मामला आंध्र प्रदेश के तिरुपति का है। यहां रहने वाले सुब्बा रायडू और सरस्वती का बेटा सुनील बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ऑटो रिक्शा चालक बन गया। इस दौरान वह एक ट्रांसजेंडर के संपर्क में आ गया।
सुब्बा रायडू और सरस्वती अपने बेटे सुनील की जब शादी करने की योजना बनाई तो वह मुकर गया। उसने बताया कि वह स्मिता नाम की ट्रांसजेंडर से प्यार करता है और शादी करेगा तो उसी से ही करेगा। यह सुनकर मां-बाप चौंक गए। उन्होंने सोचा कि कुछ समय बाद जब बेटे को समझाएंगे तो वह मान जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
मां-बाप हुए अपमानित
मां-बाप ने लड़की दिखाई, शादी कराने की कोशिश की लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। जब सुनील मां-बाप की सुनने को तैयार नहीं हुआ तो वे काउंसलिंग के लिए पुलिस स्टेशन ले गए। जहां सुनील ने साफ कर दिया कि वह अपने इरादे बदलने वाला नहीं है। वह शादी करेगा तो स्मिता से ही करेगा। इससे वे बेहद अपमानित महसूस करने लगे।
यह भी पढ़ें : इंसानों की भाषा को कैसे समझते हैं कुत्ते? भविष्य के इन संकेतों को न करें इग्नोर
कीटनाशक खाकर दे दी जान
बेटे से दुखी सुब्बा रायडू और सरस्वती ने कीटनाशक दवाएं खाकर जान देने की कोशिश की। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने इस मामले को लेकर कोई भी केस दर्ज नहीं किया है क्योंकि उन्हें इसको लेकर कोई शिकायत ही नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें : लिफ्ट लेकर हत्या करता, शव से माफी मांगता, पंजाब में 11 कत्ल कर चुके सीरियल किलर का सच
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ रिश्तेदारों और पड़ोसियों का कहना है कि सुब्बा रायडू और सरस्वती का बेटा सुनील किन्नरों के एक समूह से कुछ पैसे उधार ले रखा था। वे सभी सुब्बा रायडू और सरस्वती को परेशान करते थे। इससे तंग आकर उन्होंने अपनी जान दे दी। हालांकि अभी तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
संबंधित खबरें
LIVE: आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP का विरोध प्रदर्शन, 38000 जवान तैनात
6 mins agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
8 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
8 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
9 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
9 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
9 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
10 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
11 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines