TDP नेता एन चंद्रबाबू नायडू के काफिले पर हमला, मुख्य सुरक्षा अधिकारी घायल
Edited By Pushpendra Sharma

chandrababu naidu
Edited By Pushpendra Sharma

chandrababu naidu
नई दिल्ली: टीडीपी नेता एन चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) के काफिले पर शुक्रवार को हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, एनटीआर जिले के नंदीगामा में उनके काफिले पर हमला किया गया। इस हमले में उनके मुख्य सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए। घटना शाम साढ़े छह बजे हुई। पुलिस के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने एक पत्थर फेंका। इसमें सीएसओ माधव घायल हुए हैं। जांच जारी है।
Andhra Pradesh | TDP leader N Chandrababu Naidu's convoy was attacked in Nandigama, NTR district earlier today, his chief security officer injured
Incident took place at 6:30pm. One stone was thrown by unknown miscreants. CSO Madhav was injured, probe on: CP, NTR district pic.twitter.com/eLQrjzLzqe
— ANI (@ANI) November 4, 2022
दरअसल, चंद्रबाबू कस्बे में रोड शो कर रहे थे। इस अवसर पर वह विजयवाड़ा के सांसद केशिनेनी नानी के साथ एक वाहन पर भीड़ का अभिवादन करने के लिए आगे बढ़े। इसी समय उनके सुरक्षा अधिकारी मधु को एक पत्थर लग गया। वह चंद्रबाबू नायडू के पीछे खड़े थे। उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता कि यह कहां से आया, लेकिन इससे मधु को चोट लगी। मालूम हो कि केंद्र चंद्रबाबू को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करा रहा है।
నందిగామలో శ్రీ నారా చంద్రబాబునాయుడు గారి కాన్వాయ్పై రాళ్లతో దాడి, భద్రత చీఫ్ మధు గారికి గాయాలు. ఇది ప్రభుత్వ దాడి. pic.twitter.com/93IOwctX1C
— G V Reddy & Co., Advocates (@gvreddy0406) November 4, 2022
मधु सुरक्षा दल का नेतृत्व कर रहे हैं। जब खून बहने लगा तो उसने इस बारे में चंद्रबाबू को बताया। घायल मधु को देखकर चंद्रबाबू क्रोधित हो गए। उन्होंने तुरंत माइक लिया और तेज आवाज में चेतावनी जारी की। चंद्रबाबू ने रोष व्यक्त किया कि पुलिस ने उनके रोड शो के लिए उचित सुरक्षा प्रदान नहीं की। चंद्रबाबू ने पथराव करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। नारा चंद्रबाबू नायडू आन्ध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उनके नाम प्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान भी दर्ज है। वर्तमान में वे आन्ध्र प्रदेश विधान सभा में सदन के नेता हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: