---विज्ञापन---

आंध्र प्रदेश: एन चंद्रबाबू नायडू की पब्लिक मीटिंग भगदड़, 3 की मौत और 8 घायल

घायलगुंटूर: आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) नेता व पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में फिर भगदड़ मच गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार को घायलगुंटूर में पूर्व मुख्यमंत्री नायडू की जनसभा थी। जिसमें पहले धक्का-मुक्की हुई फिर भगदड़ मच गई। […]

घायलगुंटूर: आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) नेता व पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में फिर भगदड़ मच गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार को घायलगुंटूर में पूर्व मुख्यमंत्री नायडू की जनसभा थी। जिसमें पहले धक्का-मुक्की हुई फिर भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे के ऊपर से चढ़कर भागने लगे। कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग शोर मचाते हुए जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। यह पांच दिन में दूसरी बार है जब नायडू की किसी सभा में भगदड़ से लोगों की जान गई है।

---विज्ञापन---

ताजा घटना में घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। बता दें इससे पहले, 28 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले में आयोजित पूर्व सीएम के के कार्यक्रम में भगदड़ मच गई थी। जिसमें 8 लोगों की मौत हुई थी। घटना के बाद नायडू ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।

First published on: Jan 01, 2023 09:48 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola