'मुझे खाना नहीं देते...कमरे में बंद कर करते हैं ये काम,' आंध्र प्रदेश से कुवैत गई महिला ने लगाई गुहार, देखें वीडियो

Andhra Woman In Kuwait Alleges Abuse By Employers: एक रिपोर्ट के अनुसार कुवैत में वहां की कुल आबादी के करीब 21% लोग भारतीय कामगार हैं। यहां कफाला सिस्टम चलता है, जिसमें मालिक काम के घंटे और कब घर से बाहर जा सकते हैं ये तय करता है।

Andhra Pradesh, Kuwait, woman video, Andhra Pradesh Kuwait woman video alleging abuse employer

कविता और उसका परिवार

Andhra Woman In Kuwait Alleges Abuse By Employers: आंध्र प्रदेश से नौकरी करने कुवैत गई महिला ने वीडियो जारी कर आपबीती बताई है। महिला का आरोप है कि उसे वहां खाना नहीं दिया जा रहा है। उसका बॉस उसे कमरे में बंद करके रखता है और उसे अपने परिजनों से बात नहीं करने देता। महिला का नाम कविता है, वह आंध्र प्रदेश के Annamayya की रहने वाली है। महिला के अनुसार आंध्रा में उसके पति और 2 बेटियां रहती हैं। महिला के अनुसार उसके पति दिव्यांग हैं और बेटियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उस पर है।

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मंत्री ने लिया संज्ञान

कविता ने 1 मिनट से ज्यादा की वीडियो जारी की है, जिसमें रोती हुई वह कह रही है कि वह कुवैत पैसे कमाने आई थी, लेकिन अब उसका यहां आना किसी बुरे सपने की तरह हो गया है। कविता ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस कंपनी में वह काम करती है उसका मालिक उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देता है। उसने अपनी वीडियो में आंध्र प्रदेश के मंत्री रामप्रसाद रेड्डी से खुद को कुवैत से निकालने का आग्रह किया है। रेड्डी ने इस बारे में केंद्रीय मंत्री Kondapalli Srinivas को पत्र लिखकर महिला को सकुशल अपने देश वापस लगाने की अपील की है।

विज्ञापन

कुवैत की आबादी के करीब 21% लोग भारतीय कामगार हैं

इस केस के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुवैत में काम करने गए भारतीयों पर अत्याचार होने का मामला फिर चर्चा में बना हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार कुवैत में वहां की कुल आबादी के करीब 21% लोग भारतीय कामगार हैं। जानकारों की मानें तो कुवैत और आसपास के गल्फ देशों में कफाला सिस्टम चलता है। इस सिस्टम के अनुसार एम्प्लॉयर का अपने कर्मचारी पर पूरा हक होता है। मसलन जिस कंपनी या मालिक के पास हम नौकरी करते हैं वह ही हमारे काम के घंटे, छुट्टी और पैसे तय करता है। यहां तक की कर्मचारी किस समय अपने घर से बाहर जा सकता है कब नहीं ये भी उसकी मर्जी से होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ