हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

6 लोगों की मौत, आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में भीषण सड़क हादसा

Andhra Pradesh Krishna Road Accident: आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में भीषण सड़क हादसा

Andhra Pradesh Krishna Road Accident: आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार हादसा क्रुथिवेन्नु मंडल के सीतानपल्ली गांव में हुआ। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए मछलीपट्टनम के डीएसपी सुभानी ने बताया, “लकड़ी के लट्ठे ले जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय मिनी ट्रक कंटेनर लॉरी से टकरा गया। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार टक्कर वैन और कंटेनर के बीच हुई। इस हादसे में दोनों वाहन चालकों की भी मौत हो गई। कंटेनर पुडुचेरी से भीमावरम जा रहा था। इस दौरान सीतानपल्ल के पास गलत दिशा में आ रही वैन से टक्कर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कंटेनर के ड्राइवर ने लकड़ी के गट्ठों से भरे ट्रैक्टर से बचने की कोशिश की। इस दौरान वैन से टक्कर हो गई। हादसे के बाद 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 अन्य ने हाॅस्पिटल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जान गंवाने 5 लोग कोनासीमा जिले के रहने वाले थे। वहीं पुलिस अधिकारियों की मानें तो वैन में कुल 10 लोग सवार थे और मछली पकड़ने के लिए जा रहे थे। हादसे में घायल हुए 5 अन्य लोगों को मछलीपट्टनम के हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ेंः बिहार के अस्पताल का हाल देख लें, हादसे में पैर टूटा तो प्लास्टर की जगह लगाया कार्डबोर्ड

ये भी पढ़ेंः कुवैत अग्निकांड में मारे गए 45 भारतीय कौन? कोई अकाउंटेंट तो कोई इंजीनियर, सामने आई पूरी लिस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें