पहले पत्नी और फिर दो बेटियों का मर्डर... IT इंजीनियर के घर से मिलीं चार लाशें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Andhra Pradesh Murder: आंध्र प्रदेश के बेंगलुरु से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 31 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी, जिसके बाद खुद सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार, हत्या और आत्महत्या करने वाले की पहचान वीरार्जुन विजय के रूप में की गई है।
पुलिस ने बेंगलुरु में हुई इस घटना को लेकर बताया है कि वीरार्जुन ने कुडगोडी थाना सीमा के तहत आने वाले क्षेत्र में अपनी 29 साल की पत्नी हेमावती और दो बेटियों, जिनकी उम्र डेढ़ साल और आठ महीने थी, की हत्या कर दी थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब वीरार्जुन के भाई ने उसे कॉल किया तो उसने फोन पिक नहीं किया। इसके बाद वह परेशान हो गया और तुरंत हैदराबाद से बेंगलुरु पहुंचा। सीगेहल्ली में साई गार्डन अपार्टमेंट के फ्लैट में घुसा तो उसके होश उड़ गए। उन्होंने फ्लैट में भाई, उसकी पत्नी और दोनों बेटियों के शव पड़े देखे। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला है कि सभी की मौत 31 जुलाई को हुई थी। मृतक के भाई ने बताया कि दोनों की शादी छह साल पहले हुई थी। हालांकि पुलिस को इस हत्या और सुसाइड करने की अब तक सही वजह नहीं पता चली है। इसके लिए एफएसएल विशेषज्ञों की टीम को जांच में लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। अब पुलिस दंपति के फोन और लैपटॉप की जांच कर रही है।
बता दें कि ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ से भी सामने आया था। कोरबा जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी, फिर उसने खुद फांसी लगाकर जान दे दी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 52 साल के सैयाद सलीम नाम के व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी आइसा बेगम की धारदार हथियार से हत्या की और खुद उसके बाद फांसी के फंदे से लटक गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: