आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा में पटाखा स्टॉल और विशाखापत्तनम के मेगा मार्ट में लगी आग, दो लोगों की मौत

Fire broke out

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के दो अलग-अलग इलाकों में आग लगने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटनान विजयवाड़ा की है। विजयवाड़ा के गांधी नगर स्थित जिमखाना मैदान में पटाखा का स्टॉल लगा है। बताया जा रहा है कि सुबह स्टॉल में अचानक आग लग गई।

पटाखा स्टॉल पर लगी की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गांधी नगर के जिमखाना मैदान में आज सुबह पटाखा स्टॉल में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विशाखापत्तनम के विशाल मेगा मार्ट में भी लगी आग

विशाखापत्तन के विशाल मेगा मार्ट में भी रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग से मार्ट में रखे कपड़े और किराना का सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के प्रयास में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ