आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार को विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में फैक्ट्री में काम करने वाले 8 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वहां पर 30 से अधिक मजदूर मौजूद थे। घटना अनकापल्ली जिले के कोटावुराटला में हुई है। आंध्रप्रदेश की गृह मंत्री अनिता वंगलापुडी ने इस घटना की पुष्टि की है। गृह मंत्री अनिता वंगलापुडी ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई है।
पीएम मोदी ने आर्थिक मदद की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैक्ट्री में हुए विस्फोट में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक फैक्ट्री दुर्घटना में लोगों की मौत से ‘बहुत दुखी’ हैं। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की। पीएमओ ने एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी के हवाले से लिखा, ‘आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक फैक्ट्री दुर्घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’
गृह मंत्री अनिता ने दिए ये निर्देश
इस घटना पर राज्य की गृह मंत्री अनिता लगातार नजर बनाए हुए हैं। गृह मंत्री ने इस हादसे में घायल सभी मजदूरों को बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस हादसे में मृत और घायल मजदूरों को आर्थिक सहायता देने का भी भरोसा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायलों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
धमाके से गिरी फैक्ट्री की छत
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने पर सीएम चंद्र बाबू नायडू ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बात की और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक घटना की वजह सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में काम चल रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री में रखे बारूद के ढेर में आग लग गई और धमाके होने लगे। इससे फैक्ट्री की छत गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो और लोगों की मौत हो गई।
सीएम ने हादसे पर जताया दुख
आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने अनकापल्ली जिले के कोटावुराटला में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में 8 मजदूरों की मौत पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और राज्य की गृह मंत्री अनिता वंगलापुडी से फोन पर बात की। सीएम ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा मिले। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों के परिवारों का समर्थन करेगी और उनसे मजबूत बने रहने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों को घटना की गहन जांच करने और उन्हें एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
संबंधित खबरें
पंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
37 mins agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
46 mins agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
1 hr agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
2 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
3 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
3 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
5 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines