शादी न हुई तो प्रेमी की पत्नी को लगाया HIV वाला इंजेक्शन, प्रेमिका ने लिया खौफनाक बदला

Kurnool HIV Injection Case: प्रेमिका ने शादी न होने पर प्रेमी की बेवफाई का बदला लेने के लिए ऐसा कदम उठाया हर कोई दंग है. घटना को पूरी तरह फिल्मी थ्रिलर की तरह अंजाम दिया गया. रिसर्च के नाम पर HIV संक्रमित इंजेक्शन का इंतजाम किया और उसे प्रेमी की डाक्टर पत्नी को लगा दिया. घटना आंध्र प्रदेश के कुरनूल की है.

Kurnool HIV Injection Case

Photo credit: Gemini AI

Kurnool HIV Injection Case: आंध्र प्रदेश के कुरनूल से एक ऐसी खौफनाक साजिश सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है. एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी से बदला लेने के लिए उसकी पेशे से डॉक्टर पत्नी को HIV संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी महिला और एक नर्स समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी बी. बोया वसुंधरा (34) ने अडोनी के एक प्राइवेट अस्पताल की नर्स कोंग ज्योति (40) के साथ मिलकर योजना बनाई. आरोपियों ने सरकारी अस्पताल के मरीजों को झांसा दिया कि एक ‘रिसर्च’ के लिए उनके खून की जरूरत है. इस तरह उन्होंने HIV पॉजिटिव मरीजों के सैंपल इकट्ठा किए. संक्रमित खून को काफी समय तक फ्रिज में स्टोर करके रखा गया ताकि सही मौका मिलने पर डॉक्टर को निशाना बनाया जा सके.

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे का नाटक और फिर वारदात

आरोपियों ने रेकी कर महिला डाक्टर के ड्यूटी पर आने जाने का समय नोट किया और 9 जनवरी जब महिला डॉक्टर ड्यूटी के बाद अपने स्कूटर से घर लौट रही थीं, तब विनायक घाट के पास साजिश को अंजाम दिया गया. साजिश के तहत दो बाइक सवारों ने जानबूझकर डॉक्टर के स्कूटर को टक्कर मारी. जैसे ही डॉक्टर गिरीं, आरोपी मदद करने के बहाने उनके पास पहुंचे. ऑटो-रिक्शा में बैठाने के बहाने वसुंधरा ने चुपके से डॉक्टर को HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया. डॉक्टर के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए.

24 जनवरी को पकड़े गए आरोपी

पीड़ित महिला के डॉक्टर पति ने 10 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जांच के बाद 24 जनवरी को सभी आरोपियों को दबोच लिया. इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), धारा 118(1) और धारा 272 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह ने पहले भी किसी के साथ ऐसा किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ