CM Chandrababu Naidu on Venkateswara Temple: आंध्र प्रदेश में शनिवार को काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस हादसे की जानकारी आंध्र प्रदेश CMO की तरफ से दी गई, जिसमें कहा गया कि ‘श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।’ इसके बाद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने एक्स पर घायलों को जल्द से जल्द उचित इलाज देने की बात कही है।
सीएम ने जारी किए आदेश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना से गहरा सदमा पहुंचा है। श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘मैंने अधिकारियों को घायलों को शीघ्र और उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।’
ये भी पढ़ें: भयंकर भीड़, धक्का-मुक्की, अव्यवस्था… वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में क्यों मची भगदड़? श्रद्धालुओं ने सुनाई आपबीती
पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है। पीएम ने लिखा कि ‘मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने लोगों को खोया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हर एक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’ PM ने घायलों को स्वस्थ होने की कामना भी की।
आंध्र प्रदेश CMO ने दी हादसे की जानकारी
आंध्र प्रदेश CMO की तरफ से अभी तक भगदड़ में कुछ लोगों के घायल होने की बात कही गई। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब एकादशी के मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके चलते अचानक भगदड़ का माहौल बन गया। बता दें कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा, राज्य के कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू भी भगदड़ वाली जगह पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी के लिए मंदिर के अधिकारियों से भी बातचीत की। उनका कहना है कि ‘यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।’
उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी जताया दुख
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ‘मंदिर में मची भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं की जान चली गई है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगी कि इस घटना में घायलों को बेहतर इलाज उपचर मिले।’
ये भी पढ़ें: श्रीकाकुलम का वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर क्यों प्रसिद्ध है? कार्तिक माह में लगता है भक्तों का तांता
संबंधित खबरें
मार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 hr agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
2 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
4 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
5 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
5 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
6 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
7 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
7 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines