Andhra Pradesh bus accident: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार सुबह हुए हैदराबाद से पामुरु जा रही एक प्राइवेट बस रायवरम के पास पलाला खदान क्षेत्र में प्लेट खदानों के मोड़ पर तेज रफ्तार टिप्पर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में तुरंत भीषण आग लग गई और बस आग का गोला बन गई. इस हादसे में 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताते हुए दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं.
PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में हुए भीषण बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया. प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. गौरतलब है कि हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं. बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे. आग इतनी भयंकर थी कि कई यात्री बस के अंदर ही जलकर राख हो गए.
हादसा कैसे हुआ?
सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच बस प्लेट खदानों के मोड़ पर पहुंची ही थी कि तेज गति से आ रहे टिप्पर ने उससे सीधी टक्कर मार दी. बस में उस समय 40 से ज्यादा यात्री सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टिप्पर चालक की अत्यधिक तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह बनी. टक्कर के बाद बस और टिप्पर दोनों में एक साथ आग भड़क उठी. बस के अगले हिस्से में बैठे कुछ यात्री किसी तरह बच निकले या कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन पीछे की सीटों पर बैठे यात्री आग की चपेट में फंस गए और बस के अंदर ही जलकर राख हो गए. बस पूरी तरह से जल गई और केवल उसका लोहे का कंकाल बचा रह गया. ज्यादातर मृतक कनिगिरी इलाके के बताए जा रहे हैं.
शवों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है. स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी. तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. मार्कापुरम विधायक कंडुला नारायण रेड्डी भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों की निगरानी की.
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
9 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
10 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
12 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
12 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
12 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
13 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
13 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
14 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines