Andhra Pradesh Assembly Election Result 2024 Live: NDA को बहुमत, 9 को शपथ लेंगे चंद्रबाबू नायडू

Assembly Election Result 2024 Live Updates: आंध्र प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना चल रही है। 175 सीटों वाली विधानसभा के परिणाम आएंगे। आइए देखते हैं मतगणना के पल-पल के लाइव अपडेट्स…

Andhra Pradesh Assembly Election Result 2024

Andhra Pradesh Assembly Election Result 2024

Andhra Pradesh Assembly Election Result 2024 Live Updates: आंध्र प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना चल रही है। 175 सीटों वाली विधानसभा के परिणाम आएंगे। आज तय हो जाएगा कि आंध्र प्रदेश में YSRCP की सरकार बनेगी या TDP खेल करेगी। जगन मोहन रेड्डी फिर से सरकार बनाएंगे या चंद्रबाबू नायड़ू सत्ता में वापस आने में कामयाब होंगे। इस बार भी मुख्य मुकाबला YSRCP और TDP की सरकार है। टक्कर में INDIA अलायंस भी है, जिसमें कांग्रेस, CPI, CPI-M शामिल है। वैसे अगर अभी तक का आंध्र प्रदेश का चुनावी इतिहास देखा जाए तो राज्य में हर 5 साल में सरकार बदलती रही है। आइए देखते हैं मतगणना के पल-पल के लाइव अपडेट्स…

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश से सामने आ रहे रुझानों से साफ है कि NDA (भाजपा, TDP और जन सेना पार्टी) की सरकार बन रही है। सूत्रों की मानें तो चंद्रबाबू नायडू 9 जून को शपथ लेंगे। वहीं मौजूदा CM जगन मोहन रेड्डी की YSRCP की पार्टी को महज 17 सीटें मिल रही हैं।

विज्ञापन

जश्न मनाते TDP कार्यकर्ता 

विज्ञापन
  • TDP 104, JSP 16, BJP 5 सीटों पर जीत चुकी है।
  • ताजा रुझान के मुताबिक, TDP 131 सीटों पर आगे है।
  • बीजेपी सात और YSRCP 17 सीटों पर आगे।
  • TDP 126, जनसेना 19 सीटों पर आगे हैं।
  • रुझानों में अब तक कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है।
  • YSRCP 18, BJP 6 सीटों पर आगे
  • BJP 4, YSRCP 9, TDP 62, सीटों पर आगे
  • TDP 19 सीटों पर आगे
  • TDP 15 सीटों पर आगे और 1 पर BJP की बढ़त
  • ताजा आंकड़ों के अनुसार TDP की 13 सीटों पर बढ़त
  • TDP 9 सीटों पर आगे
  • शुरुआती रुझानों में TDP 5 सीटों पर आगे
  • आंध्र प्रदेश में विधानसभा की 175 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 88 विधायक चाहिए।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ