हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

VIDEO: आंध्र प्रदेश में गत्तों में रखकर ले जा रहे थे कैश, एक्सीडेंट के बाद सड़क पर बिखरे 7 करोड़

East Godavari cash: पूर्वी गोदावरी में सड़क दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखरे 7 करोड़ रुपये को पुलिस और चुनाव अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। पूर्वी गोदावरी में विजयवाड़ा से विशाखापट्टनम जा रही टाटा एस एक ट्रक से टकरा गई. हादसे के बाद सड़क पर नोटों का अंबार लग गया।

विज्ञापन
Cash Found in Andhra pradesh

7 Crore Cash Found in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में पुलिस ने भारी मात्रा में कैश जब्त किया है. पूर्वी गोदावरी जिले में एक हादसे के दौरान कैश से भरे बक्से रोड पर बिखर गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

गत्ते के बक्से में भरे थे नोट

पुलिस के अनुसार, नल्लजर्ला मंडल के अनंतपल्ली में लॉरी की चपेट में आने से एक वाहन पलट गया था। उस वाहन में नकदी से भरे 7 गत्ते के बक्से ले जाए जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी विजयवाड़ा से विशाखापट्टनम की ओर जा रही थी.

चुनाव अधिकारियों की उड़ी नींद

पलटे हुए वाहन के चालक को चोटें आईं और उसे इलाज के लिए गोपालपुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने बताया कि ये बक्से यूरिया की बोरियों के बीच छिपाकर रखे गए थे। सड़क हादसे में मिले सात करोड़ रुपये ने पुलिस और चुनाव अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। जिस गाड़ी से पैसे बरामद हुए हैं वो टाटा ऐस बताई जा रही है।

विज्ञापन

चुनाव से पहले पैसों का आंबार

बता दें कि 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में कैश मिलने की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले गुरुवार को राज्य के एनटीआर जिले में एक चेकपोस्ट पर एक ट्रक से 8 करोड़ रुपये का कैश बरामद किया गया था। इस पैसे को पाइप से लदे ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा था। आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान वोट डाले जाएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola