Pawan Kalyan: युवजना श्रमिका रायथू कांग्रेस (YSRC) पार्टी के नेता और आंध्र प्रदेश के मंत्री आरके रोजा की कार पर शनिवार को पवन कल्याण के समर्थकों ने हमला कर दिया। घटना तब हुई जब मंत्री विशाखापत्तनम हवाई अड्डे के बाहर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पवन कल्याण के समर्थकों ने जोगी रमेश और टीटीडी अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी के कार परर भी हमला किया।
जानकारी के मुताबिक, आरके रोजा की कार चला रहे ड्राइवर के सिर में चोट लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आरके रोजा आंध्र प्रदेश की पर्यटन मंत्री हैं। आंध्र प्रदेश की मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा प्रस्तावित एक योजना के समर्थन में आयोजित रैली में भाग लेने के लिए विशाखापत्तनम से लौट रही थीं।
पुलिस ने कहा है कि हमले में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए हवाईअड्डे के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जनसेना पार्टी के चीफ और साउथ के एक्टर पवन कल्याण विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर आने वाले थे। उनके स्वागत के लिए पार्टी के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद थे।
मंत्री ने रैली में पवन कल्याण पर बोला था हमला
आरोप है कि पर्यटन मंत्री आरके रोजा ने शनिवार को विशाखा गर्जना रैली में जन सेना प्रमुख पवन कल्याण पर जुबानी हमला बोला था। मंत्री की इस बयान को लेकर पवन कल्याण के समर्थक नाराज थे।
आरके रोजा ने कहा कि पवन कल्याण विशाखापत्तनम में सिर्फ अपनी फिल्मों की शूटिंग करना चाहते हैं। उन्होंने विशाखापत्तनम के गजुवाका से चुनाव लड़ा था लेकिन वे इस शहर को कार्यकारी राजधानी के रूप में नहीं देखना चाहते हैं और वे इस शहर का विकास नहीं चाहते हैं।
बता दें कि विशाखापत्तनम को आंध्र प्रदेश की कार्यकारी राजधानी बनाने के समर्थन में शनिवार को एक विशाल रैली की गई थी। भारी बारिश के बावजूद रैली आयोजकों उत्तरांध्र संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) ने सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थन से भारी भीड़ जुटाने में कामयाबी हासिल की।
2019 में वाईएस जगनमोहन रेड्डी के सत्ता में आने के बाद उन्होंने विशाखापत्तनम को प्रशासनिक और कार्यकारी राजधानी बनाने की बात कही थी।
अभी पढ़ें – चिकित्सा शिक्षा में आज से शुरू हो रहा है नया अध्याय, पहली बार हिन्दी में कराई जाएगी डॉक्टरी की पढ़ाई
पवन कल्याण ने लगाया ये आरोप
जनसेना पार्टी के चीफ पवन कल्याण ने आरोप लगाया कि पुलिस ने 100 से अधिक जेएसपी (जनसेना पार्टी) समर्थकों को गिरफ्तार किया है और जन वाणी कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगने वाले 15 सदस्यों के खिलाफ 307 मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार आधी रात को पुलिस मेरे होटल के कमरे में आई और मेरे दरवाजे पर धक्का मारा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
6 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
7 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
9 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
10 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
10 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
10 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
11 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
12 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines