Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
LIVE Anantnag West Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव का ऐलान कुछ ही देर में होगा। धारा 370 हटने के बाद अब प्रदेश की सियासी फिजा पूरी तरह बदल चुकी है। अनंतनाग पश्चिम नई विधानसभा सीट है, जहां पहली बार वोटिंग हुई है। इस सीट पर मुस्लिम चेहरों पर सभी पार्टियों ने दांव खेला है। अनंतनाग पश्चिम विधानसभा सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के अब्दुल माजीद लारमी जीते हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मोहम्मद रफीक वानी, पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने अब्दुल गफ्फार सोफी पर दांव खेला था। इस सीट पर सियासी हालातों का कुछ ही देर में खुलासा हो जाएगा। फिलहाल काउंटिंग की शुरुआत में अब्दुल मजीद आगे चल रहे हैं।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर की कुल 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 74 सीटें जनरल कैटेगरी के लिए हैं। वहीं, 7 सीटें SC के लिए रिजर्व हैं। 9 सीटें ST के लिए रिजर्व की गई हैं। केंद्र शासित प्रदेश में 87 लाख वोटर्स हैं, जिनमें 44 लाख पुरुष और 42 लाख महिलाएं शामिल हैं।
अनंतनाग जिले में 7 विधानसभा सीटें शामिल की गई हैं। इनमें कोकरनाग, दूरू, अनंतनाग, अनंतनाग पश्चिम, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, पहलगाम और शंगस-अनंतनाग पूर्वी शामिल हैं। सिर्फ कोकरनाग सीट रिजर्व है। तीन चरणों में वोटिंग के बाद अनंतनाग पश्चिम में कड़े मुकाबले के आसार हैं। इस सीट पर कुछ ही देर में रुझान आएगा। आइए देखते हैं अनंतनाग पश्चिम के चुनावी परिणामों का पल-पल का अपडेट…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।