Anant-Radhika की प्री-वेडिंग के लिए गुजरात और जामनगर ही क्यों चुना? Nita Ambani ने खुद बताए कारण

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग के लिए गुजरात के जामनगर को ही क्यों चुना गया, नीता अंबानी की जुबानी सुनिए। दरअसल प्री-वेडिंग की थीम पूरी तरह से गुजराती और भारतीय कल्चर है। सजावट, ड्रेस, खाना-पीना आदि सब कुछ गुजराती परंपरा के अनुसार ही होंगे।

Nita Ambani, Radhika Merchant, Anant Ambani

Nita Ambani, Radhika Merchant, Anant Ambani

विज्ञापन

Anant-Radhika Pre-Wedding Wedding Venue Jamnagar Selection Story: देश-दुनिया के मशहूर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के घर में आजकल शादी का माहौल है। उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी है।

हालांकि सूत्रों के मुताबिक, शादी 12 जुलाई को होगी, लेकिन इससे पहले प्री-वेडिंग की जा रही है, जिसके फंक्शन एक से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में होंगे। इसके लिए गुजरात के जामनगर में देश-दुनिया की मशहूर हस्तियों का जमावड़ा लग गया है। बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग और सिंगर रिहाना तक इस समय जामनगर में हैं।

विज्ञापन

अंबानी परिवार की जड़ों से दुनिया को वाकिफ कराना मकसद

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग की तैयारियों के बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नीता अंबानी नजर आ रही हैं। भारतीय और गुजराती संस्कृति की थीम पर चल रही प्री-वेडिंग की तैयारियों की झलक भी दिख रही है। इसमें नीता अंबानी बता रही हैं कि आखिर उन्होंने अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग के लिए गुजरात के जामनगर शहर को ही क्यों चुना?

नीता अंबानी कहती हैं कि उन्हें भारतीय संस्कृति से काफी प्यार है। वे अपने परिवार की जड़ों से जुड़ना चाहती हैं। बिजनेस के चलते मुंबई में रहने की वजह से कुछ चीजें पीछे छूट गई थीं, जिन्हें वे फिर से जीवंत करके पूरी दुनिया को उनसे वाकिफ कराना चाहती थीं।

विज्ञापन

तीनों बच्चे जहां-पले बढ़े, वहां से उन्हें जोड़े रखना चाहती हूं

नीता अंबानी कहती हैं कि मुझे भारतीय संस्कृति और कला काफी प्रेरित करती हैं। गुजरात के जामनगर से तो पूरे अंबानी परिवार का गहरा नाता है। अनंत की दादी जामनगर में पैदा हुई थीं। उसके दादा धीरूभाई अंबानी ने जामनगर में ही बिजनेस शुरू किया था।

विज्ञापन

अनंत के पिता मुकेश अंबानी ने जामनगर में ही परिवार का कारोबार संभाला और बिजनेस के गुर सीखे। आकाश, ईशा और अनंत तीनों का बचपन जामनगर में ही बीता। तीनों को उनकी पुरानी जड़ों से जोड़ने रखने के लिए गुजराती कल्चर और पारपंरिक रीति रिवाजों के साथ अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग जामनगर में करने का प्लान बना।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ