रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी एक बार फिर अपनी धार्मिक आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर चर्चा में हैं. रविवार को उन्होंने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने मुंडन कराया और तिरुपति बालाजी के चरणों में बाल समर्पित किए. साथ ही अनंत अंबानी ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि सब कुछ पाकर भी जो भगवान को चुनता है, वही सबसे धनवान है. अनंत अंबानी ने कहा कि जहां नाम, दौलत और शोहरत पीछे रह जाते हैं, वहां सिर्फ़ आस्था साथ चलती है.
अनंत अंबानी ने किए कई बड़े ऐलान
मंदिर में दर्शन से पहले अनंत अंबानी ने सुप्रभात सेवा में हिस्सा लिया. इसके बाद उन्होंने मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार अपने बाल भगवान वेंकटेश्वर को अर्पित किए. तिरुमला मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और समर्पण व्यक्त करने के लिए केश दान करते हैं. हिंदू मान्यता के मुताबिक, ये अहंकार त्यागने और भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक माना जाता है. दर्शन के बाद अनंत अंबानी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ी घोषणा की. उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की ओर से लगभग 27.5 करोड़ रुपये की लागत वाली 25 इलेक्ट्रिक बसें TTD को दान करने का ऐलान किया. इन बसों का इस्तेमाल तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को आसान और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए किया जाएगा. कंपनी बसों के संचालन में भी सहयोग करेगी और आवश्यक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने में मदद करेगी.
तिरुमला की गौशाला को नई सौगात
अनंत अंबानी ने तिरुमला की गौशाला के आधुनिकीकरण में सहयोग देने का भी वादा किया. मंदिर परिसर में उन्होंने हाथियों को अपने हाथों से खाना भी खिलाया. इस दौरान पशु संरक्षण और सेवा के प्रति उनका लगाव भी देखने को मिला. उनकी वन्यजीव संरक्षण परियोजना ‘वंतारा’ पहले से ही चर्चा में रही है और इस यात्रा में भी उन्होंने पशु कल्याण का संदेश दिया. धार्मिक अनुष्ठान पूरे होने के बाद वैदिक विद्वानों ने उन्हें वेद आशीर्वचनम् प्रदान किया. मंदिर प्रशासन ने उन्हें श्रीवारी तीर्थ प्रसादम भेंट किया और पारंपरिक रेशमी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. यह सम्मान विशेष अवसरों पर विशिष्ट श्रद्धालुओं को दिया जाता है.
अनंत अंबानी की इस महीने में दूसरी तिरुमला यात्रा
यह जून महीने में अनंत अंबानी की दूसरी तिरुमला यात्रा है. इससे पहले वो अपने पिता मुकेश अंबानी और पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ भी भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने पहुंचे थे. उनकी लगातार धार्मिक यात्राएं ये दिखाती हैं कि आध्यात्मिकता उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. अनंत अंबानी की इस यात्रा ने केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और पशु कल्याण जैसे सामाजिक संदेश भी दिए. इलेक्ट्रिक बसों का दान और गौशाला के विकास में सहयोग उनकी सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी दिखाता है.
संबंधित खबरें
इंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
24 mins agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
28 mins agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
56 mins agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
2 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines