---विज्ञापन---

Gen Z Conclave 2026: कवयित्री अनामिका जैन अंबर बोलीं- ‘मैं निष्पक्ष नहीं, राष्ट्र के साथ हूं’

Anamika Jain Amber: अनामिका जैन ने न्यूज 24 के कार्यक्रम में यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ की तारीफ की, साथ ही एजुकेशन सिस्टम को बेहतर बनाने की बात की. इसके अलावा वो बीजेपी सांसद कंगना रनौत की तारीफ करने से नहीं चूकीं.

---विज्ञापन---

Anamika Jain Amber On Gen Z Conclave 2026: कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने न्यूज 24 के ‘जेन जी कॉन्क्लेव 2026’ में यूपी की राजनीति, सीएम योगी आदित्यनाथ, सनातन, शिक्षा, महिला आरक्षण और अपनी राजनीतिक विचारधारा पर खुलकर बात की. उन्होंने अपने चर्चित अंदाज में कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की लीडरशिप में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है.

CM योगी की तारीफ

अनामिका ने अपनी बुंदेली पंक्तियों के जरिए योगी सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि जो लोग बार-बार सवाल उठाते हैं, उन्हें जवाब मिलना चाहिए कि ‘यूपी में बाबा हैं.’ उन्होंने कहा कि उनके लिए एक अच्छे शासक की पहचान नीति, नियम और नैतिकता से होती है. उन्होंने योगी को गोरखपुर के एक संन्यासी के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि उनकी लीडरशिप में यूपी की जनता के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है.

---विज्ञापन---

कानून-व्यवस्था पर कही बड़ी बात

अनामिका ने कहा कि किसी भी घटना पर आखिरी कमेंट जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही किया जाना चाहिए. हालांकि उनका मानना है कि अपराधियों और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश जरूरी है. उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे अपराध करने वालों में कानून का डर पैदा हो. उन्होंने ये भी कहा कि जब वो कार्यक्रमों से देर रात लौटती थीं, तो आयोजक सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद रहते थे. उनके मुताबिक उन्होंने यूपी में उन्होंने ऐसी स्थिति देखी है जहां रात में भी महिलाएं ज्यादा सुरक्षित महसूस कर सकती हैं.

शिक्षा को लेकर बोलीं अनामिका

स्कूलों के बंद होने के मुद्दे पर अनामिका ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के भविष्य की बुनियाद है. उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की चर्चा के बीच एजुकेशन सिस्टम को प्रायोरिटी मिलनी चाहिए. उन्होंने किसान, महिला और सेना से जुड़े मुद्दों को जरूरी बताते हुए कहा कि इन विषयों पर समाज को मजबूती से आवाज उठानी चाहिए. उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षा और जल संरक्षण जैसे विषयों पर भी वो अपनी रचनाओं के जरिए लोगों तक बात पहुंचाती रहेंगी.

---विज्ञापन---

‘मैं निष्पक्ष नहीं हूं, राष्ट्र के साथ हूं’

अपनी विचारधारा पर बात करते हुए अनामिका जैन अंबर ने कहा कि वो खुद को पूरी तरह निष्पक्ष कवि नहीं मानतीं. उन्होंने कहा कि उनका समर्थन राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के प्रति है. उन्होंने सनातन, राम मंदिर, अनुच्छेद 370 और सेना से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर राष्ट्रहित में आवाज उठाना किसी विचारधारा के समर्थन के रूप में देखा जाता है, तो वो इसे स्वीकार करती हैं. इसको लेकर उन्होंने अपनी कविता की पंक्तियां सुनाईं- ‘सरकारी कहलाना है स्वीकार हमें, अंधभक्त कहलाना है स्वीकार हमें, लेकिन हम गद्दार नहीं कहलाएंगे.’

महिला आरक्षण और नारी शक्ति पर जोर

महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं अपने लिए नए रास्ते बनाने की मांग से ज्यादा मौजूदा अवसरों को बंद न करने की बात करती हैं. उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी क्षमता के बल पर आगे बढ़ रही हैं और किसी की ‘टांग खींचने’ की कोशिश उन्हें रोक नहीं सकती. उन्होंने एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत का नाम लेते हुए उन्हें एक प्रभावशाली महिला बताया. कार्यक्रम के आखिर में अनामिका जैन ने अपनी कविताओं के जरिए मेहनत, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 24, 2026 10:56 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola