---विज्ञापन---

देश angle-right

Mizoram Exit Polls: कितने सही साब‍ित हुए थे विधानसभा चुनाव 2018 के एग्जिट पोल?

Mizoram Exit Polls 2018: साल 2018 में मिजोरम विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल सटीक साबित हुआ था और मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने फिर से सरकार बनाई थी।

---विज्ञापन---

Mizoram Assembly Election Exit Polls 2018: मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल आज सामने आएंगे, लेकिन 2018 में एग्जिट पोल के अनुमान सटीक साबित हुए थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF)को कुल 40 सीटों में 27 सीटें मिली थीं। कांग्रेस ने 4 सीटें और भाजपा को एक सीट पर विजय मिली थी। 8 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। 2018 में सभी एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल में कांग्रेस और मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के बीच कांटे की टक्कर दिखाई थी। कांग्रेस मुश्किल में थी और MNF ज्यादा सीटें जीत रही थी, हुआ भी वैसा ही। मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) की ओर से जोरमथंगा राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

Times Now-CNX
कांग्रेस को 16, मिजो नेशनल फ्रंट को 18 और अन्य को 6 सीटें

News X-NETA
कांग्रेस को 15, मिजो नेशनल फ्रंट को 19 और अन्य को 6 सीटें

---विज्ञापन---

Republic- C Voter
कांग्रेस को 14 से 18, मिजो नेशनल फ्रंट को 16 से 20, जोरम पीपल्स मूवमेंट (JPM) को 3 से 7 सीटें और अन्य को3 सीटें

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023

मिजोरम में इस समय मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) की सरकार है और मुख्यमंत्री जोरमथांगा है। मिजोरम में एक ही चरण में 7 नवंबर को नई सरकार चुनने के लिए 40 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ। इस बार करीब 52.73 फीसदी मतदान हुआ। वहीं प्रदेश के 8.57 लाख वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 30, 2023 05:48 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola