IndiGo Crisis: DGCA ने IndiGo ऑपरेशंस पर नजर रखने के लिए Oversight Team बनाई है. इस टीम में 8 वरिष्ठ फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर शामिल होंगे. इसके साथ ही जहां Indigo के सीईओ पीटर एल्बर्स गुडगांव में HQ में बैठते हैं वहां भी IndiGo Corporate Office (Gurgaon) में दो अधिकारी तैनात किए जाएंगे. जो वहां की कार्य प्रणाली पर पैनी नजर रखेंगे.
मिली जानकारी के अनुसार, डीजीसीए की ओर से बनाई गई आठ लोगों की ओवरसाइट टीम इंडिगो के कामकाज पर पैनी नजर रखेगी. इस ओवरसाइट टीम के दो सदस्य हर समय इंडिगो के कॉर्पोरेट ऑफिस में तैनात रहेंगे.
डीजीसीए के अधिकारी अब निजी तौर पर इंडिगो के कामकाज को मॉनिटर करेंगे. डीजीसीए के अधिकारी इंडिगो के कॉर्पोरेट ऑफिस में मौजूद रहेंगे और हर एक चीज की निगरानी करेंगे. जिसमें विमानों की संख्या और स्थिति से लेकर पायलटों की संख्या और उनकी उपलब्धता, क्रू के काम करने के घंटे और स्टैंडबाय क्रू की पूरी डिटेल भी शामिल की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों टीमें रोजाना शाम छह बजे तक अपनी रिपोर्ट अनिवार्य रूप से डीजीसीए के समक्ष पेश करेंगी. वहीं, आठ सदस्यीय ओवरसाइट टीम में कौन-कौन हैं?
- कैप्टन कपिल मंगलिक – सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)
- कैप्टन वी.पी. सिंह – सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)
- कैप्टन अपूर्वा अग्रवाल – सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)
- कैप्टन स्वाति लूम्बा – सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)
- कैप्टन अमन सुहाग – सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)
- कैप्टन नित्या जैन – फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)
- कैप्टन एन.जे. सिंह – फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)
संबंधित खबरें
जम्म-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, 25 MLA के अल्टीमेटम के बीच सैयद रुहुल्लाह कर सकते हैं इस्तीफे का ऐलान
3 mins ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़क अखिलेश यादव
57 mins agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
2 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
4 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
4 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
5 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
5 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines