आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर एक और बड़ा झटका लगा है। मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी दूध की कीमत में इजाफा कर दिया है। अब ग्राहकों को 2 रुपये प्रति लीटर मौजूदा रेट से अतिरिक्त देना होगा। अमूल ने अमूल स्टैंडर्ड, अमूल बफैलो मिल्क, अमूल गोल्ड, अमूल स्लिम एंड ट्रिम, अमूल चाय माजा, अमूल ताजा और अमूल काउ मिल्क की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह गुरुवार सुबह यानी 1 मई 2025 से लागू होगा।
कौन-कौन सी वैरायटी के दाम बढ़े?
खेड़ा जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ लिमिटेड, आणंद द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अमूल स्टैंडर्ड दूध की कीमत 500 मिली पैक पर ₹30 से बढ़ाकर ₹31 कर दी गई है। अमूल बफर्ड दूध ₹36 से ₹37 और अमूल गोल्ड दूध ₹33 से ₹34 प्रति 500 मिली हो गया है। इसके अलावा 1 लीटर अमूल गोल्ड दूध ₹65 से ₹67, अमूल टी स्पेशल ₹31 से ₹33 और अमूल टोंड दूध ₹27 से ₹28 प्रति 500 मिली कर दिया गया है।
दूध की कीमत बढ़ने से क्या होगा?
दूध की कीमत बढ़ने से बड़े पैमाने पर लोगों पर इसका असर होगा। दूध की कीमत बढ़ने से घर के बजट पर असर पड़ेगा, दूध से बनने वाले प्रोडक्ट्स महंगे हो जाएंगे। इसके साथ ही बच्चों और बुजुर्गों के पोषण पर असर पड़ेगा। साथ ही सरकार पर कीमत नियंत्रित करने का दबाव बनेगा।
मदर डेयरी ने क्यों महंगा किया दूध?
अमूल से पहले मदर डेयरी ने अपने दूध का दाम बढ़ा दिए थे। मदर डेयरी ने सभी प्रकार के दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर इजाफा किया था। 30 अप्रैल से मदर डेयरी की नई दरें लागू हो गई हैं। लेकिन अचानक दूध का रेट क्यों बढ़ाया गया? इस पर कंपनी की ओर से सफाई दी गई है। बता दें कि दिल्ली-NCR में मदर डेयरी प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है। कंपनी के बूथों और ई-कॉमर्स प्लेटफार्म्स पर मदर डेयरी का दूध लोगों को मिलता है। कंपनी के प्रवक्ता ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि बढ़ती निवेश लागत के कारण दूध का रेट बढ़ाया गया है। खरीद लागत काफी समय से बढ़ रही थी, इसलिए दूध के दाम में बदलाव जरूरी हो गया था। उन्होंने कहा कि खरीद लागत में उछाल समय से पहले गर्मियों का मौसम शुरू होने और अभी से लू चलने के कारण हुआ है। हीट वेव के कारण पशुओं के दूध का उत्पादन कम हो गया है।
संबंधित खबरें
ISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
54 mins agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 hr agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 hr agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
1 hr ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
8 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
9 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
11 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
11 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
13 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines