Air India Flight Update: एअर इंडिया की अमृतसर से बर्मिंघम गई फ्लाइट की वापसी रद्द हो गई है. फ्लाइट वापसी के लिए उड़ान भरने ही वाली थी कि ऐन मौके पर प्लेन के अंदर लाइट गुल हो गई. जांच करने पर पता चला कि इलेक्ट्रिक सप्लाई फेल हो गई है, जिसके चलते फ्लाइट को रद्द कर दिया गया. पायलटों ने भी सूझ-बूझ दिखाते हुए प्लेन का RAT सिस्टम ऑन कर दिया और इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा कर दी, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं.
फ्लाइट AI-117 की गई है मौके पर कैंसिल
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके बताया कि 4 अक्टूबर 2025 को बर्मिंघम से अमृतसर आ रही फ्लाइट AI-117 कैंसिल की गई है. क्योंकि पायलटों को अचानक प्लेन का रैम एयर टर्बाइन (RAT) एक्टिव करना पड़ा. प्लेन के सभी इलेक्ट्रिक और हाइड्रोलिक पैरामीटर नॉर्मल हैं, लेकिन बर्मिंघम एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराकर उसके जांच के लिए भेज दिया गया है. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी फ्लाइट या रिफंड का ऑफर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: एअर इंडिया की फ्लाइट में हड़कंप मचा, अचानक उतारे गए सभी यात्री, दुबई से दिल्ली आना था प्लेन
पावर यूनिट बंद होने पर एक्टिव होता RAT
बता दें कि रैम एयर टर्बाइन (Ram Air Turbine) प्लेन के अंदर इमरजेंसी इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई इंस्ट्रूमेंट है, जिसे इमरजेंसी में प्लेन के इलेक्ट्रिकल सिस्टम को एक्टिव करने के लिए डिप्लॉय किया जाता है, लेकिन ऐसा तब किया जाता है, जब प्लेन का मेन इंजन और पावर यूनिट (APU) काम करना बंद कर दे. बर्मिंघम से अमृतसर आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में भी पावर यूनिट (APU) बंद हो गई थी, जिसके चलते RAT सिस्टम एक्टिव करना पड़ गया था और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट में हंगामा, यात्री ने की कॉकपिट में घुसने की कोशिश
एअर इंडिया फ्लाइट को लेकर अन्य अपडेट
बता दें कि एअर इंडिया एयरलाइंस ने पिछले दिनों फ्लाइट्स को लेकर कई फैसले किए हैं. एयरलाइंस ने गत 1 अक्टूबर 2025 को फिलीपींस के लिए भारत से पहली नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू की थी. 26 अक्टूबर 2025 से एअर इंडिया की डोमेस्टिक फ्लाइट्स दिल्ली के टर्मिनल-1 और टर्मिनल-2 पर शिफ्ट हो गईं. करीब 60 फ्लाइट्स टर्मिनल-2 पर आएंगी. वहीं लंदन के लिए जाने वाली एअर इंडिया की डेली फ्लाइट्स की संख्या भी 26 अक्टूबर 2025 से बढ़ाकर 4 कर दी गई है.
संबंधित खबरें
Explainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
19 mins ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
59 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
2 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 की मौत, 4 कर्मचारी गंभीर घायल
6 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
7 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
17 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
20 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
20 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines