Amritpal Singh in Dibrugarh jail: ‘वारिस पंजाब दे’ का चीफ और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को असम के डिब्रूगढ़ जेल में हाई सिक्योरिटी वाले आइसोलेशन सेल में रखा गया है। उस पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। इस जेल में अमृतपाल के 9 साथी भी बंद हैं। जेल प्रशासन ने ऐसा इंतजाम किया है कि उनकी मुलाकात भी नहीं हो सकेगी। कागजी कार्रवाई के बाद खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ में जुट गई हैं। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से पंजाब पुलिस से बच रहा था।
जेल के सीनियर अधिकारी ने बताया कि अमृतपाल को उसके साथियों से दूर एक अलग सेल में रखा गया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) और अन्य केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की एक टीम अमृतपाल से पूछताछ करने के लिए डिब्रूगढ़ जेल जल्द पहुंचेगी।
अमृतपाल से उसके मददगारों, फंडिंग आदि के बारें में सवाल किए जाएंगे। खुफिया एजेंसियों को पाकिस्तान और अन्य देशों में बैठे भारत विरोधी लोगों से उसके संबंधों की जानकारी मिली है।
जेल के बाहर अर्धसैनिक बल मुस्तैद
असम पुलिस को जेल परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी करने और जेल में आने वाले लोगों की पूरी तरह से तलाशी लेने और उनके विवरण को रिकॉर्ड में रखने के लिए कहा गया है। राज्य पुलिस के अलावा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) को भी जेल के बाहर तैनात किया गया है।
36 दिन बाद मोगा जिले से गिरफ्तार हुआ अमृतपाल
अमृतपाल 36 दिन बाद रविवार सुबह मोगा जिले के एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया। उसने गिरफ्तारी से पहले गुरुद्वारे में उपदेश भी दिया था। पंजाब पुलिस की एक टीम उसे चार्टर्ड प्लेन से डिब्रूगढ़ ले गई। जहां मेडिकल परीक्षण के बाद उसे एक कोठरी में रखा गया है।
यह भी पढ़ें: Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल को लेकर डिब्रूगढ़ पहुंची पंजाब पुलिस, सीएम भगवंत मान बोले-पूरी रात नहीं सोया
संबंधित खबरें
ट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
12 mins agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 hr agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
1 hr agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
1 hr ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
2 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
4 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
4 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
6 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines