---विज्ञापन---

देश

Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल को लेकर डिब्रूगढ़ पहुंची पंजाब पुलिस, सीएम भगवंत मान बोले-पूरी रात नहीं सोया

Amritpal Singh Arrested: पंजाब पुलिस भगोड़ा अमृतपाल को लेकर डिब्रूगढ़ पहुंच गई है। उसे यहां की जेल में रखा जाएगा। पंजाब पुलिस ने मोगा गुरुद्वारे से उसे गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद अमृतसर और फिर बठिंडा से स्पेशल प्लेन से डिब्रूगढ़ ले जाया गया। गिरफ्तारी के बाद मोगा में तनाव है, पुलिस फोर्स तैनात […]

Amritpal Singh Arrested: पंजाब पुलिस भगोड़ा अमृतपाल को लेकर डिब्रूगढ़ पहुंच गई है। उसे यहां की जेल में रखा जाएगा। पंजाब पुलिस ने मोगा गुरुद्वारे से उसे गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद अमृतसर और फिर बठिंडा से स्पेशल प्लेन से डिब्रूगढ़ ले जाया गया। गिरफ्तारी के बाद मोगा में तनाव है, पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इस बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा है कि आज अमृतपाल सिंह 35 दिन बाद गिरफ्तार किया गाय। जो लोग देश की अमन-शांति, कानून को तोड़ने की कोशिश करेंगे सिर्फ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

---विज्ञापन---

पूरी रात नहीं सोया- भगवंत मान

भगवंत मान ने बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन को लेकर उनके पास रात में ही खबर आ गई थी। हर आधे घंटे में ऑपरेशन की जानकारी ली। मैं पूरी रात नहीं सोया। हम 18 मार्च से अमृतपाल को ढूंढ रहे थे। अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने कहा। कुछ लोग शांति भंग करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने काफी संयम से काम लिया। आज अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया। हम एजेंडा पॉलिटिक्स नहीं करते।

---विज्ञापन---

पंजाब के अमन चैन और सुरक्षा के लिए हम वचनबध हैं-केजरीवाल

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी बयान दिया है। केजरीवाल ने अपने ट्विटर पर लिखा, पंजाब के अमन चैन और सुरक्षा के लिए हम वचनबध है। इसके लिए कठोर निर्णय लेने को भी हम तैयार हैं सीएम भगवंत मान ने इस मिशन को परिपक्वता और साहस से पूरा किया। बिना किसी रक्तपात और गोली चलाये पंजाब पुलिस ने कामयाबी हासिल की। इस दौरान शांति बनाए रखने और पंजाब सरकार का साथ देने के लिए जनता का बहुत बहुत शुक्रिया।

---विज्ञापन---

भिंडरावाले के गांव के पास किया सरेंडर 

अमृतपाल को जिस रोडे गांव से पकड़ा गया है, वहीं जरनैल सिंह भिंडरांवाला का जन्म हुआ था। वारिस पंजाब दे का प्रमुख बनने के लिए यहीं उसकी दस्तारबंदी हुई थी। अमृतपाल समर्थकों की भीड़ के साथ सरेंडर करके शक्ति प्रदर्शन करना चाहता था। इसके लिए रविवार का दिन चुना गया था। अमृतपाल के करीबियों ने ही पंजाब पुलिस को उसके सरेंडर प्लान के बारे में बताया था। पुलिस को आशंका थी कि भीड़ जमा होने पर माहौल बिगड़ सकता है। लिहाजा पुलिस टीम सादे कपड़ों में पहुंची और सुबह ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

First published on: Apr 23, 2023 03:28 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola