16 अगस्त से खुल रहा अमृत उद्यान, जानें एंट्री चार्ज, टाइमिंग से लेकर मेट्रो रूट तक की पूरी डिटेल्स

Amrit Udyan: राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान इस साल 16 अगस्त से 14 सितंबर तक के बीच खुलेगा। इस बार लोगों के लिए यहां कई नए आकर्षण केंद्र बनाए गए हैं। आइए जानते हैं यहां घूमने के लिए टाइमिंग्स, टिकट और मेट्रो तक की सभी जरूरी जानकारी।

Source-ani

Amrit Udyan: राष्ट्रपति भवन, जिसे पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था, अब अमृत उद्यान बन गया है। हर साल अमृत उद्यान को आम जनता के लिए खोला जाता है। इस साल भी लोगों के लिए इसे खोलने का ऐलान किया जा चुका है। अमृत उद्यान में लोग 16 अगस्त से जा सकेंगे। इस बार इसे पूरे 1 महीने के लिए खोला गया है यानी पब्लिक 16 अगस्त से 14 सितंबर तक अमृत उद्यान जा सकती है।

यह जानकारी राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने साझा की है। वे बताती हैं कि ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 2025 के मौके पर उद्यान 16 अगस्त से 14 सितंबर 2025 तक खुला रहेगा। साथ ही इस साल भी यहां प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

जानिए विजिटिंग टाइम और लास्ट एंट्री

अमृत उद्यान के खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक के बीच रहेगा। यहां प्रवेश का अंतिम समय शाम 5:15 रखा गया है। यह समय इस तरह निर्धारित किया गया है कि लोग आराम से बगीचे में घूम सकते हैं, उसका आनंद ले सकते हैं, वो भी बिना किसी जल्दबाजी के।

नए आकर्षणों की भरमार अमृत उद्यान

नविका गुप्ता बताती हैं कि इस बार के आयोजन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए कई नए आकर्षण जोड़े गए हैं। ‘बबलिंग ब्रुक’ मुख्य अट्रैक्शन पॉइंट है, जो बच्चे और बड़े सभी के लिए खास है। इसके अलावा, नई फूलों की प्रजातियां लगाई गई हैं। बच्चों के लिए आकर्षक नेचर कॉर्नर्स बने हैं। अमृत उद्यान में इस बार दिव्यांगजनों के लिए रैंप बनाए गए हैं।

दिव्यांगों के लिए स्पेशल इंतजाम

इस बार अमृत उद्यान में दिव्यांग लोगों के लिए विशेष सुविधाएं आयोजित की गई हैं। इसमें व्हीलचेयर की सुविधा, विशेष पाथवे ताकि कोई बाधा न हो और सहायक कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है।

टिकट सिस्टम कैसा है?

बता दें कि अमृत उद्यान में लोग बिना टिकट के मुफ्त में एंट्री कर सकते हैं। आपको एंट्री के लिए सही समय पर आना होगा।

क्या है मेट्रो रूट?

अमृत उद्यान का निकटतम मेट्रो स्टेशन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (केंद्रीय सचिवालय) है। सेंट्रल सेक्रेटेरिएट येलो और वायलेट लाइन का इंटरचेंज स्टेशन है। यहां से अमृत उद्यान का दूरी लगभग 1 किलोमीटर है। यहां से आप चाहें तो पैदल वॉक भी कर सकते हैं या फिर रिक्शा भी ले सकते हैं। अगर आप वीकेंड्स पर यहां जाने का प्लान कर रहे हैं, तो सुबह जल्दी निकलें ताकि आपको अमृत उद्यान में कम से कम भीड़ मिले और आप अच्छे से पूरे बगीचे को एक्सप्लोर कर सकें।

अमृत उद्यान का पुराना नाम क्या था?

अमृत उद्यान का पहले मुगल गार्डन कहा जाता था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ