जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, एलजी और NSA भी हुए शामिल

Amit Shah

Amit Shah

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा, गृह सचिव अजय भल्ला, डीजीपी जम्मू-कश्मीर दिलबाग सिंह और एमएचए व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

पीटीआई के अनुसार, अमित शाह को केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के सुरक्षा अधिकारियों की ओर से जम्मू कश्मीर में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। साथ ही नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में स्थिति, सीमापार से घुसपैठ की कोशिशों और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाने के प्रयासों पर भी बैठक में चर्चा हुई।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में लश्कर ए तैयबा के कुछ आतंकी पकड़े गए हैं। 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जुलाई 2022 तक घाटी में 5 कश्मीरी पंडितों सहित 118 नागरिक मारे गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ