देश में नशे के खिलाफ जंग अब और तेज होने जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा है कि विदेशों में बैठकर भारत में ड्रग्स का कारोबार करने वालों को अब कानून के शिकंजे में लाना ही होगा. दिल्ली में हुई दूसरी राष्ट्रीय नारकोटिक्स टास्क फोर्स कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री ने बड़ा ऐलान किया.
भारत में ड्रग्स का धंधा करने वालों को मिलेगी सजा- शाह
दिल्ली में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स के प्रमुख शामिल हुए. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अब डिपोर्टेशन और एक्स्ट्राडिशन की प्रक्रिया के जरिए विदेशों से ड्रग्स का कारोबार करने वालों को भारत लाकर सजा दिलाई जाएगी.
अमित शाह ने कहा, “Deportation और extradition दोनों बेहद जरूरी हैं. अब समय आ गया है कि विदेशों में बैठकर भारत में ड्रग्स का धंधा करने वालों को यहां लाया जाए. CBI ने इसमें अच्छा काम किया है और सभी राज्यों की टास्क फोर्स को इस दिशा में पहल करनी चाहिए.”
देश में तीन तरह के ड्रग कार्टेल सक्रिय हैं- गृह मंत्री
-जो देश के एंट्री पॉइंट पर काम करते हैं
-जो राज्यों तक सप्लाई पहुंचाते हैं
-और जो मोहल्ले और पान की दुकान तक नशा बेचते हैं
वहीं, शाह ने कहा, “समय आ गया है कि इन तीनों प्रकार के कार्टेल पर कड़ा प्रहार किया जाए. ये लड़ाई तभी सफल होगी जब हम सब मिलकर इसे अपनी लड़ाई समझें.”
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है, लेकिन यह तभी संभव है जब युवाओं को नशे के खतरे से बचाया जा सके.
यह भी पढ़ें- लव जिहाद-धर्म परिवर्तन पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, यूपी-उत्तराखंड समेत 4 राज्यों से मांगा जवाब
“2047 तक महान भारत बनाने का सपना तभी पूरा होगा जब हमारी युवा पीढ़ी नशे से मुक्त रहे. अगर हमारी आने वाली पीढ़ियां खोखली हो गईं तो देश भटक जाएगा.”
गृह मंत्री ने साफ किया कि ड्रग्स के खिलाफ जंग सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि भारत के भविष्य की सुरक्षा का सवाल है. अब नजर रहेगी कि राज्यों की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स इस जंग को कैसे आगे बढ़ाती है.
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
5 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
8 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
8 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
11 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
13 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
13 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
14 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
16 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
16 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines