हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

त्रिपुरा में अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां, कहा- 'घुसपैठ और हिंसा सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है खत्म' 

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अमित शाह

अगरतला: त्रिपुरा में 16 फरवरी को 60 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। इसके मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को यहां ताबड़तोड़ रैलियां की। सुबह वह त्रिपुरा के खोवाई जिले में रैली करने पहुंचे और देर शाम उन्होंने अगरतला में एक रोड शो भी किया।

हिंसा खत्म करने का काम  केवल बीजेपी ही कर सकती है

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, त्रिपुरा में घुसपैठ रोकने, हिंसा खत्म करने और शांति बनाए रखने का काम  केवल बीजेपी ही कर सकती है। उन्होंने कहा बांग्लादेशी घुसपैठ से आदिशवादी क्षेत्र का नक्शा बदल रहा है। इसे केवल बीजीपी ही रोक सकती है। उन्होंने कहा हमें घुसपेठ को रोकना है, हिंसा का वातावरण हमेशा के लिए उखाड़ फेंकना है।

और पढ़िए –Adani Row: राहुल गांधी बोले- अडानी के पीछे कौन सी शक्ति, देश को भी पता चले; PM के लिए कही ये बात

विज्ञापन

 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्रिपुरा से कांग्रेस और कम्यूनिस्टों को हिंसा का शासन उखाड़ फेंकना है। सभी लोग इस बारे में अपने आसपास लोगों को जागरूक करें।

और पढ़िए –Rafale Allegation: PM मोदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- झूठ का पर्दाफाश कर रही HAL की ताकत

विज्ञापन

 

कांग्रेस को वोट देने का मतलब कम्युनिस्टों के क्रूर शासन का समर्थन करना

आगे अमित शाह ने कहा, कम्युनिस्ट पार्टी अकेले चुनाव नहीं लड़ सकती है। इसलिए कांग्रेस ने माथा से हाथ मिलाया है। माथा और कांग्रेस को वोट देने का मतलब कम्युनिस्टों के क्रूर शासन का समर्थन करना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब आप तय कर लीजिए आपको क्या चुनना है। आपको त्रिपुरा में स्वास्थ्य की सुविधा, रोजगार, शिक्षा और शांति चाहिए तो आप बीजेपी को चुनें।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola