Gandhinagar Chunav Result Live 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश की 543 सीटों पर वोटों की गितनी जारी है। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है। लेकिन गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट पर मतगणना पूरी हो गई है। गांधीनगर लोकसभा सीट से गृह मंत्री अमित शाह ने 7,44,716 वोट मार्जिन के साथ जीत दर्ज की है। अमित शाह को कुल 10,10,972 वोट मिले हैं।
गांधीनगर न सिर्फ गुजरात की बल्कि देश की हॉट सीटों में से एक है। यहां बीजेपी से गृहमंत्री अमित शाह मैदान में हैं। अमित शाह का मुकाबला कांग्रेस की सोनल पटेल से था।
यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट
कब हुए थे चुनाव?
गुजरात में लोकसभा की 26 सीटे हैं। यहां तीसरे चरण (7 मई) में 25 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। एक सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार को निर्विरोध जीत मिली है। यह सीट सूरत की थी। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार का पर्चा खारिज हो गया था जबकि बाकी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था।
देश की प्रमुख सीटों में से एक
गुजरात के गांधीनगर की लोकसभा सीट देश की प्रमुख सीटों में से एक मानी जाती है। इस सीट पर पहला चुनाव 1967 में हुआ था। उस समय कांग्रेस के उम्मीदवार एसएम सोलंकी ने इस सीट से जीत हासिल की थी। इसके बाद हुए चुनाव में भी सोलंकी ही जीते थे। इमरजेंसी के बाद 1977 में यह सीट सामान्य हो गई और भारतीय लोकदल के उम्मीदवार ने जीती। इसके बाद 1980 और 1984 के चुनाव में यह सीट फिर से कांग्रेस के पास चली गई। इसके बाद 1989 के चुनाव में यह सीट बीजेपी के खाते में गई जो अभी तक है। साल 1996 के चुनाव में यहां से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इसके बाद बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी 1998 से 2014 तक लगातार जीतते रहे हैं।
ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज
2019 में अमित शाह ने जीती सीट
साल 2019 में लालकृष्ण आडवाणी ने ज्यादा उम्र के कारण चुनाव नहीं लड़ा और यह सीट अमित शाह के पास चली गई। उन्होंने यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार चतुरसिंह चावड़ा को करीब 9 लाख वोटों से हराया था।
संबंधित खबरें
'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
38 mins ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
1 hr ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
1 hr agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
1 hr agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
3 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
3 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
4 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
4 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
5 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines